24 News Update उदयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। उदयपुर संभाग में मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि 22 जुलाई से 26 जुलाई तक बारिश का दौर तेज होने के साथ कई स्थानों पर भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में जोरदार बारिश दर्ज की गई। धौलपुर, जयपुर, सीकर, झुंझुनूं और बारां जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश हुई। सबसे अधिक 119 मिमी बारिश सीकर ग्रामीण क्षेत्र में रिकॉर्ड की गई।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर-पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्र के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) सक्रिय है। इसके साथ ही मानसून ट्रफ लाइन भी अपनी सामान्य स्थिति में बनी हुई है। इन अनुकूल मौसमी परिस्थितियों के कारण प्रदेशभर में मानसून की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।
मंगलवार को भरतपुर, जयपुर और अजमेर संभाग के कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है।
22 से 26 जुलाई के बीच कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश क्षेत्रों में व्यापक बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर अतिभारी बारिश भी हो सकती है।

मौसम विभाग ने निचले इलाकों में जलभराव, नदी-नालों के उफान और फिसलन भरी सड़कों को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन को भी संभावित भारी बारिश को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading