24 News update उदयपुर. उदयपुर की फतहसागर झील में रविवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब पानी में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। झील पर घूमने आए पर्यटकों ने शव को देखकर तुरंत पुलिस और सिविल डिफेंस टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही संबंधित टीमें मौके पर पहुंचीं और शव को पानी से बाहर निकलवाकर आगे की कार्रवाई शुरू की। घटना रात करीब 10 बजे फतहसागर की पाल स्थित दूसरी छतरी के पास की बताई जा रही है। रविवार होने के कारण झील क्षेत्र में बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग मौजूद थे। इसी दौरान कुछ लोगों की नजर पानी में तैर रहे शव पर पड़ी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और मामले की जानकारी प्रशासन को दी गई।सिविल डिफेंस की टीम ने रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला और अंबामाता थाना पुलिस के हवाले कर दिया। जांच के दौरान मृतक की पहचान डूंगरपुर निवासी प्रहलाद पाटीदार (46) के रूप में हुई।सिविल डिफेंस के कैलाश मेनारिया ने बताया कि शुरुआती स्तर पर मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को उदयपुर के एमबी अस्पताल की मोर्च्यूरी में रखवाया है, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।पुलिस फिलहाल पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए आत्महत्या और हत्या दोनों संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आईएफडब्ल्यूजे की प्रदेश, संभाग और जिला कार्यकारिणी घोषित, डॉ. परमवीर सिंह दुलावत बने उदयपुर शहर जिला अध्यक्ष ई-मित्र सेंटर की आड़ में नशीले कैप्सूल का कारोबार, ANTF-पुलिस ने दबोचा आरोपी