24 News Update उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत आयोजित दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को भव्य समापन हुआ। शिविर में संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन, मीडिया प्रबंधन, चुनाव संचालन और सांगठनिक अनुशासन जैसे विषयों पर मंथन किया गया।समापन सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी नाहर सिंह जोधा ने बूथ प्रबंधन विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की वास्तविक ताकत उसके निष्ठावान, ईमानदार और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की कथनी और करनी में कभी अंतर नहीं रहा तथा भाजपा ने हमेशा अपने सिद्धांतों को सर्वोपरि रखा है। उन्होंने कहा कि “बूथ जीता तो चुनाव जीता” और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक मजबूत संगठन खड़ा करने का आह्वान किया।जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने आगामी नगर निकाय और पंचायत चुनावों में कांग्रेस मुक्त वातावरण बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में “एक बार भाजपा, एक बार कांग्रेस” की परंपरा को तोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश ने हर क्षेत्र में प्रगति की है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पहचान मजबूत हुई है। उन्होंने नक्सलवाद और समाज में फैलाए जा रहे भ्रमों को चुनौती बताते हुए कार्यकर्ताओं से जनजागरण की अपील की।कार्यक्रम के प्रारंभ में जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण में 12 तकनीकी सत्र आयोजित किए गए, जिनमें प्रदेश पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं ने विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और संगठनात्मक दिशा देने वाला सिद्ध हुआ।तकनीकी सत्रों में प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने विचार परिवार, सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने जिज्ञासा एवं समाधान, पूर्व पार्षद मनोहर चौधरी ने चुनाव प्रबंधन, महामंत्री देवीलाल सालवी ने मीडिया प्रबंधन, प्रकाश अग्रवाल ने कार्यालय प्रबंधन तथा महामंत्री पारस सिंघवी ने भाषण एवं वक्ता शैली पर प्रशिक्षण दिया।राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया एवं प्रमोद सामर ने कार्यकर्ताओं से संगठन को सर्वोपरि मानकर जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिए जिससे पार्टी की छवि प्रभावित हो। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण एवं बैठकों से संगठन में आत्मीयता और समन्वय बढ़ता है।तकनीकी सत्रों का संचालन डॉ. पंकज बोराणा, पारस सिंघवी, देवीलाल सालवी, करणसिंह शक्तावत, दिग्विजय श्रीमाली और हंसा माली ने किया, जबकि आभार पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट ने व्यक्त किया।शिविर में शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, प्रभारी हरीश पाटीदार, सम्पत सांखला, पूर्व विधायक वंदना मीणा, एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय चंदेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा 20 से 22 मई तक वागड़ प्रवास पर डबोक उदयपुर आकर बांसवाड़ा एवं डूंगरपुर जाएंगे मुख्यमंत्री जलापूर्ति सुधार की मांग को लेकर ग्राहक पंचायत ने जलदाय विभाग को सौंपा ज्ञापन