उदयपुर, 7 सितंबर। स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर माकपा ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधा है। माकपा जिला सचिव एवं पूर्व पार्षद राजेश सिंघवी ने भाजपा के घोषणा पत्र को जनता के साथ धोखाधड़ी और कांग्रेस के घोषणा पत्र को हवाई किले बनाने वाला करार दिया। सिंघवी ने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में अगले 5 वर्षों में 1 लाख आवासीय प्लॉट आवंटित करने, महिलाओं के लिए 2000 पिंक टॉयलेट उपलब्ध कराने, पंजीकृत स्ट्रीट वेंडर, ऑटो एवं टैक्सी चालकों को सुरक्षा बीमा देने, वेंडिंग जोन और फूड कोर्ट विकसित करने तथा निराश्रित पशुओं के लिए शेल्टर होम बनाने सहित कई घोषणाएं की हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि इन वादों में से अब तक कितने पूरे हुए, इसकी जानकारी जनता के सामने क्यों नहीं रखी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि उदयपुर में हजारों कच्ची बस्तीवासियों को आज भी आवासीय पट्टे नहीं मिल पाए हैं। वहीं, स्ट्रीट वेंडर्स के रोजगार और सम्मान से जुड़े मुद्दों पर भी लगातार कार्रवाई की जाती रही है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर भी उठाए सवाल सिंघवी ने उदयपुर के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि परियोजना के तहत 1717 करोड़ रुपए खर्च कर 143 परियोजनाएं पूरी किए जाने का दावा किया गया है, लेकिन शहर के लोग आज भी साफ पानी, बेहतर सफाई, स्ट्रीट लाइट, सुचारु सड़क और नालियों जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं। उन्होंने शहर में दूषित एवं सीवरेज युक्त पानी की शिकायतों का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट सिटी परियोजना के नाम पर सत्ताधारी नेताओं, अधिकारियों और बिचौलियों की मिलीभगत से अनियमितताएं हुई हैं तथा गरीब वर्ग के हितों को पर्याप्त प्राथमिकता नहीं मिली। सिंघवी ने कहा कि स्मार्ट सिटी के अधिकारियों की भूमिका को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं और कई मामलों में निर्वाचित बोर्ड की भूमिका सीमित नजर आती है। कांग्रेस पर भी साधा निशाना माकपा नेता ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पार्टी पिछले 30 वर्षों से प्रभावी विपक्ष की भूमिका निभाने में नाकाम रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पास धरातल पर जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर ठोस काम और भरोसे की कमी है। उन्होंने कांग्रेस के चुनावी वादों को भी खोखला बताते हुए कहा कि पार्टी के नेता आपसी खींचतान में उलझे रहते हैं, ऐसे में उनसे जनता के मुद्दों पर प्रभावी संघर्ष की उम्मीद नहीं की जा सकती। तीन वार्डों में माकपा प्रत्याशियों के समर्थन का आह्वान सिंघवी ने कहा कि उदयपुर में माकपा की राजनीतिक ताकत सीमित है, लेकिन पार्टी लगातार गरीबों, मेहनतकशों, कच्ची बस्तीवासियों और आम जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष करती रही है। उन्होंने वार्ड नंबर 30 से रानू सालवी, वार्ड नंबर 31 से मुस्कान राही और वार्ड नंबर 32 से राजेंद्र वसीटा को समर्थन देने की अपील की। उन्होंने दावा किया कि इन प्रत्याशियों की जीत उदयपुर में आम जनता की आवाज को मजबूत करेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शिक्षक दिवस पर अंक्षितम फाउंडेशन की अनूठी पहल, विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों-अभिभावकों की भी हुई स्वास्थ्य जांच जिंक सिटी हाफ मैराथन में उमड़ा रनर्स का सैलाब, 9700 से ज्यादा धावकों ने लगाई दौड़