24 News updaet उदयपुर, 6 सितंबर। फतेहसागर झील और अरावली की खूबसूरत वादियों के बीच रविवार सुबह आयोजित तीसरी वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन में रिकॉर्ड 9700 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया। पिछले संस्करण की तुलना में इस बार प्रतिभागियों की संख्या करीब 45 प्रतिशत बढ़ी। देश के 27 राज्यों के साथ अमेरिका, स्वीडन, इटली, जापान, इंडोनेशिया और केन्या समेत 6 देशों के धावकों ने मैराथन में भाग लेकर इसे अंतरराष्ट्रीय स्वरूप दिया।हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की ओर से आयोजित मैराथन में 21.097 किमी हाफ मैराथन, 10 किमी और 5 किमी की दौड़ आयोजित की गई। आयोजन के दौरान पूरा शहर फिटनेस, उत्साह और सामाजिक सरोकार के संदेश से जुड़ा नजर आया। इस बार मैराथन की थीम ‘रन फॉर जीरो हंगर’ रही, जिसके जरिए फिटनेस के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। सांसद, प्रशासनिक अधिकारियों ने दिखाई हरी झंडीमैराथन का शुभारंभ सांसद मन्नालाल रावत, उदयपुर रेंज आईजी गौरव श्रीवास्तव, कलेक्टर गौरव अग्रवाल, एसपी डॉ. अमृता दुहान, राजसमंद कलेक्टर अरुण हसीजा, एसपी हेमंत कलाल, वेदांता समूह के ग्लोबल सीईओ अरुण मिश्रा, हिंदुस्तान जिंक के सीईओ अमरेंदु प्रकाश, कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों और एनीबडी कैन रन के संस्थापक डॉ. मनोज सोनी सहित अन्य अतिथियों ने किया। मैराथन में अनुभवी धावकों के साथ पहली बार दौड़ने वाले प्रतिभागियों, वरिष्ठ नागरिकों, महिला फिटनेस समूहों, कॉर्पोरेट टीमों और दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया। राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों और उदयपुर के विभिन्न समुदायों के प्रतिभागियों के अलावा हिंदुस्तान जिंक की शिक्षा संबल पहल से जुड़े विद्यार्थियों के लिए विशेष चैंपियंस रेस आयोजित की गई। मैराथन के मंच से आगामी राजस्थान नगर निकाय चुनावों को लेकर मतदान जागरूकता का संदेश भी दिया गया। प्रतिभागियों और शहरवासियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। सुबह बड़ी संख्या में उदयपुरवासी सड़क किनारे पहुंचे और धावकों का उत्साह बढ़ाया। मुकेश कुमार और पूजा ने जीता हाफ मैराथन21.097 किमी हाफ मैराथन के पुरुष वर्ग में मुकेश कुमार ने 1 घंटा 8 मिनट 47 सेकंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में पूजा ने 1 घंटा 26 मिनट 9 सेकंड में दौड़ पूरी कर जीत दर्ज की। वहीं 10 किमी पुरुष वर्ग में तेहेंदर ने 32 मिनट 1 सेकंड के समय के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में कुमारी पारू ने 36 मिनट 49 सेकंड में दौड़ पूरी कर जीत हासिल की। 99.99 प्रतिशत शुद्ध जिंक का फिनिशर मेडलमैराथन पूरी करने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को 99.99 प्रतिशत शुद्ध जिंक से बना विशेष फिनिशर मेडल दिया गया। मेडल को उदयपुर की हजारों वर्ष पुरानी जिंक विरासत, मजबूती और उपलब्धि के प्रतीक के रूप में तैयार किया गया। हिंदुस्तान जिंक के सीईओ अमरेंदु प्रकाश ने कहा कि महज तीन संस्करणों में मैराथन का इस स्तर तक पहुंचना गर्व की बात है। 9700 से अधिक धावकों की भागीदारी आयोजन की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि जिंक सिटी हाफ मैराथन उदयपुर की खूबसूरती, खेल और शहरवासियों की ऊर्जा को एक मंच पर लाती है। कंपनी का लक्ष्य इसे देश की पसंदीदा मैराथनों में शामिल करना और जिंक सिटी के रूप में उदयपुर की पहचान को वैश्विक स्तर तक पहुंचाना है। स्पोर्ट्स टूरिज्म को भी मिल रहा बढ़ावाआयोजकों के अनुसार मैराथन के बढ़ते दायरे से उदयपुर को स्पोर्ट्स टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने में भी मदद मिल रही है। देश-विदेश से आने वाले धावकों के साथ उनके परिवार और रनिंग कम्युनिटी स्थानीय होटल, पर्यटन और व्यापार क्षेत्र को भी बढ़ावा दे रहे हैं। एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन एंड डिस्टेंस रेस से प्रमाणित और वैश्विक मैराथन कैलेंडर में सूचीबद्ध इस आयोजन ने तीसरे संस्करण में रिकॉर्ड सहभागिता दर्ज की। फिटनेस, सामाजिक सरोकार, सामुदायिक भागीदारी और उदयपुर की जिंक विरासत के संगम ने इसे शहर के प्रमुख खेल आयोजनों में शामिल कर दिया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भाजपा का घोषणा पत्र जनता से धोखा, कांग्रेस के वादे भी हवाई किले : राजेश सिंघवी समर्पित शिष्य को गुरु के आशीष से सभी सिद्धियाँ प्राप्त होती है : आचार्य प्रशमेशप्रभ सूरीश्वर