उदयपुर, 11 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा उदयपुर देहात द्वारा डबोक स्थित जनार्दन राय नागर विश्वविद्यालय सभागार में गुरुवार को ‘प्रबुद्धजन सम्मेलन’ आयोजित किया गया। सम्मेलन में केंद्र सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत के संकल्प को प्रमुखता से रखा गया। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित चित्तौड़ सांसद एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर तीखे राजनीतिक हमले भी किए।

‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से हुआ देश का परिवर्तन: सीपी जोशी

अपने संबोधन में सीपी जोशी ने कहा कि आजादी के बाद देश में कई प्रधानमंत्री बने, लेकिन लंबे समय बाद ऐसा नेतृत्व मिला है जो केवल ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सामरिक रूप से आत्मनिर्भर बना है, सेना को मजबूती मिली है और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति सरकार का दृष्टिकोण पूरी तरह बदल गया है।

जोशी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में युवाओं, किसानों, महिलाओं और गरीबों के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं लागू की गईं, जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचा है। उन्होंने दावा किया कि भारत आज दुनिया की चौथी सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था बन चुका है और विकास के साथ-साथ देश की सांस्कृतिक विरासत को भी संरक्षित किया गया है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय सैनिकों के सिर काटकर दुश्मन ले जाते थे, जबकि आज का भारत आतंक और दुश्मनों को उनके घर में घुसकर जवाब देने की क्षमता रखता है।

‘भ्रष्टाचार नहीं, विकसित भारत की चर्चा हो रही’

सीपी जोशी ने कहा कि आज देश में भ्रष्टाचार की नहीं बल्कि विकसित भारत की चर्चा होती है। जनता ने भ्रम फैलाने वाली ताकतों को नकारकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है और यही विश्वास देश को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है।

2047 से पहले विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य: पुष्कर तेली

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में जनता का विश्वास अभूतपूर्व रूप से बढ़ा है। प्रधानमंत्री का सपना भारत को विश्वगुरु बनाना है और इसे साकार करना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से भारत वर्ष 2047 से पहले ही विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर सकता है।

अन्य वक्ताओं ने भी रखे विचार

सम्मेलन को संभाग प्रभारी नाहर सिंह जोधा और विधायक प्रत्याशी कृष्ण गोपाल पालीवाल ने भी संबोधित किया। दोनों नेताओं ने केंद्र सरकार की योजनाओं और संगठन की भूमिका पर विस्तार से अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का संचालन दीपक शर्मा ने किया, जबकि अंत में संयोजक रोशन लाल सुथार ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और प्रबुद्धजन रहे मौजूद

प्रबुद्धजन सम्मेलन में सलूंबर विधायक शांता देवी मीणा, मावली के पूर्व विधायक दलीचंद डांगी, पूर्व जिलाध्यक्ष भंवर सिंह पंवार, खेरवाड़ा के पूर्व विधायक नाना लाल आहारी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सम्मेलन में विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने और सरकार की उपलब्धियों को समाज के विभिन्न वर्गों तक ले जाने का आह्वान किया गया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading