उदयपुर, 11 जून। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला की मासिक बैठक गुरुवार को पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार और 15 जून को आयोजित होने वाले प्रबुद्ध सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में विभिन्न मंडलों की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए विजय आहुजा, कन्हैया वैष्णव, रणजीत दिगपाल, प्रतापसिंह राठौड़, सुनील चौधरी, महेशपुरी गोस्वामी, मुकेश जोशी, कमलेश शर्मा, अमृत मेनारिया, राकेश जैन, रमेश चंद्र मीणा और मोहन डागी ने अपने-अपने मंडलों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

15 जून को अटल सभागार में होगा प्रबुद्ध सम्मेलन

जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘12 साल बेमिसाल’ अभियान के तहत 15 जून शाम 5 बजे हिरणमगरी स्थित अटल सभागार में विशाल प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में शिक्षा, चिकित्सा, साहित्य, समाजसेवा और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्ध नागरिकों को आमंत्रित किया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती की पूर्व संध्या पर 16 जून को बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं और आमजन से ‘एक दीपक प्रताप के नाम’ जलाने का आह्वान किया जाएगा।

कार्यकर्ता बनें सरकार और जनता के बीच सेतु: प्रमोद सामर

सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर ने कहा कि केंद्र सरकार के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भाजपा कार्यकर्ताओं की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार और समाज के बीच मजबूत सेतु की भूमिका निभाने का आह्वान किया।

‘हर कार्य अनुशासन और सामूहिक भागीदारी से हो’: नाहर सिंह जोधा

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी नाहर सिंह जोधा ने कहा कि भाजपा का कार्य सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी होना चाहिए। समाज की निगाहें पार्टी कार्यकर्ताओं पर रहती हैं, इसलिए ऐसा कोई कार्य नहीं होना चाहिए जिससे संगठन या कार्यकर्ताओं की छवि प्रभावित हो।

उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्यों का स्पष्ट विभाजन और सामूहिक भागीदारी आवश्यक है। राजस्थान में मेवाड़ की विशेष पहचान है और संभाग मुख्यालय होने के कारण यहां होने वाले प्रत्येक आयोजन पर पूरे प्रदेश की नजर रहती है। इसलिए आगामी प्रबुद्ध सम्मेलन में समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए अभी से व्यापक तैयारी और सूची तैयार की जानी चाहिए।

जोधा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार से मिलने वाले प्रत्येक कार्यक्रम के पीछे की मंशा को समझते हुए उसे प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

कई पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक का संचालन महामंत्री पारस सिंघवी ने किया, जबकि अंत में देवीलाल सालवी ने आभार व्यक्त किया।

मीडिया प्रभारी के.के. कुमावत के अनुसार बैठक में डॉ. पंकज बोराणा, तख्तसिंह शक्तावत, देवनारायण धाबाई, कर्णसिंह शक्तावत, जगदीश शर्मा, दिग्विजय श्रीमाली, संजय चंदेल, गोविंद दीक्षित, दिलीप सिंह राठौड़, हंसा माली, गोपाल सालवी, बाबूलाल ओड़, कविता शर्मा, सोनिका जैन, देवेंद्र साहू, सपना कुर्डिया, सन्नी पोखरना, डॉ. ओम पारीक, डॉ. विजय दलाल, शंभूलाल गमेती, मोहित सनाढ्य सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प को दोहराया गया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading