24 News Update सावर कस्बे में राजस्थान सरकार की ओर से पेश किए गए बजट को लेकर भाजपा व कांग्रेस नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।भाजपा पदाधिकारियों ने जहां बजट को जनता के हित व विकास को बढ़ावा देने बताया। वहीं कांग्रेस नेताओं ने बजट को जनविरोधी बताया।पूर्व केबिनेट मंत्री विधायक रघु शर्मा के अनुसार उन्होंने इस बजट को नकार दिया और बोलाराजस्थान सरकार द्वारा आज जो बजट पेश किया गया है वह दिशाहीन एवं निराशाजनक है। बजट मे महिलाओ,युवाओं एवं किसानो के लिए कोई घोषणा नहीं है। सरकार का यह तीसरा बजट है पूर्व के दो बजट घोषणाए भी पूरी नहीं हुई है। सरकार ने केवल टेंडर – टेंडर करते करते लगभग आधा कार्यकाल निकाल दिया है, धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ है।अब सरकार द्वारा केवल दो बजट पेश किए जायेंगे जिसमे एक बजट तो चुनावी बजट होगा। केकड़ी विधानसभा क्षेत्र को इस बजट मे निराशा हाथ लगी है।सरकार द्वारा बजट की थीम ही 2047 रखी गई ताकि आज इस बजट पर कोई सवाल नहीं कर सके।कांग्रेस नेता ओम प्रकाश कांसोटिया……राजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को लेकर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। महाराणा प्रताप मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कांसोटिया ने कहा कि यह बजट पूरी तरह से निराशाजनक है और इसमें न तो प्रदेश की जनता के लिए कोई ठोस राहत है और न ही केकड़ी क्षेत्र के विकास के लिए कोई ठोस प्रावधान।ओम प्रकाश कांसोटिया ने आरोप लगाया कि पिछले दो वर्षों में सरकार द्वारा की गई एक भी बड़ी घोषणा धरातल पर नजर नहीं आई है। केवल कागजी घोषणाओं और बड़े-बड़े दावों से प्रदेश का विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि केकड़ी को पहले ही जिला खत्म कर पीछे धकेला दिया गया अब जनता को हर बार की तरह इस बजट में भी निराशा ही हाथ लगी है।उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और अधूरे विकास कार्यों के बीच सरकार को जनहित में ठोस फैसले लेने चाहिए थे, लेकिन बजट में आमजन की अपेक्षाओं की अनदेखी की गई है।कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष करती रहेगी और सरकार को उसकी विफलताओं के लिए जवाबदेह बनाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बजट 2025-26 की बड़ी सौगात: जहाजपुर में खुलेगा स्थाई एडीजे कोर्ट, अधिवक्ताओं में खुशी की लहर आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा में स्वच्छता जागरूकता रेली का आयोजन स्वच्छता का दिया संदेश