कविता पारख 24 न्यूज अपडेट. निंबाहेड़ा। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान की पूर्व सीएम श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया का जन्मदिन स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के निर्देशानुसार पूर्व विधायक अशोक नवलखा के नेतृत्व में जन्मदिन के आयोजनों की श्रंखला में प्रातरू भाजयुमो कार्यकर्ताओं के द्वारा श्री जैन दिवाकर कमल गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाकर एवं पंछी आहार कुंज पर पछियों को एक बोरी मक्का दाना डालकर जीव दया की गई।इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल निम्बाहेड़ा के द्वारा श्री सेवा संस्थान के द्वारा जिला चिकित्सालय में संचालित भोजन प्रकल्प के अंतर्गत चिकित्सालय में उपाचरत मरीजों एवं उनके परिजनों को भोजन वितरित कर पूर्व सीएम श्रीमती राजे की लंबी आयु की कामना की गई।इसके साथ ही अटल नगर स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर पर बूथ संख्या 96 के कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व सीएम श्रीमती राजे के जन्मदिन के उपलक्ष्य में श्री हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया गया। यहां क्षेत्रवासियों के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।इस दौरान पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, नगर महामंत्री कमलेश बनवार, कमलेश बुनकर, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष लाला दशोरा, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष आरती शर्मा, भाजयुमो नगर महामंत्री डॉ. आशिष टांक, चिराग मंत्री, शक्ति केंद्र संयोजक सत्य प्रकाश मेनारिया, ओमप्रकाश नाथ, रतन कुमार, इंदिरा देवी, सुधा बारिया, रागिनी आमेटा, रविंद्र कौर, रेखा, रामचंद्र बारिया, विजय सिंह, गणेश राम, अंतरिक्ष साहू, केशव कासट आदि सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बाड़ी में स्थित नवग्रह श्रीशनिदेव मंदिर पहुंच कर पूर्व मंत्री आंजना ने किए दर्शन, श्रीशनिदेव से क्षेत्र में सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की वंडर सीमेंट में हर्षोल्लास से मनाया गया महिला दिवस 2025