24 News Update बांसवाड़ा/डूंगरपुर। बांसवाड़ा-डूंगरपुर से बीएपी सांसद राजकुमार रोत को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले यूजर चंद्रवीर सिंह ने लिखा कि जो कोई सांसद को गोली मारे, उसे 1 करोड़ रुपए इनाम दिया जाएगा।सांसद रोत मंगलवार को उदयपुर में आदिवासियों के मुद्दे को लेकर प्रेसवार्ता कर रहे थे। उनकी यह प्रेसवार्ता सोशल मीडिया पर लाइव भी चल रही थी। इस दौरान चंद्रवीर सिंह नामक व्यक्ति ने कमेंट कर धमकी दी और आरोप लगाया कि सांसद ईसाई हैं और सर्व समाज में माहौल खराब कर रहे हैं। यूजर ने लिखा कि “जो कोई आदमी इसे गोली मारे मैं उसे 1 करोड़ रुपए दूंगा। इसे गोली मारना बहुत जरूरी है।”विरोध में हुई प्रेसवार्तासांसद रोत ने यह प्रेसवार्ता उदयपुर जिले की नाई थाना पुलिस द्वारा 5 निर्दोष आदिवासियों को मर्डर केस में फंसाने और उनके साथ जमीन हड़पने के आरोप के विरोध में की थी। उन्होंने स्थानीय प्रशासन पर भ्रष्टाचार और पक्षपात के गंभीर आरोप लगाए थे।प्रशासन को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांगसोशल मीडिया पर मिली धमकी के बाद सांसद रोत ने डीजीपी और आईजी को लेटर लिखकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि “धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी अब शासन और प्रशासन की है। यह भी पता किया जाए कि इसके पीछे किनका हाथ है।” पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सांसद रोत की सुरक्षा बढ़ाने और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से संबंधित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बोनट में छिपाकर लाई जा रही शराब की दो लग्जरी कारें जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार डूंगरपुर में आयकर विभाग की छापेमारी, श्रीबालाजी कंस्ट्रक्शन के ऑफिस और घर पर कार्रवाई