उदयपुर, 23 अगस्त। श्री सगस जी कल्याण शक्तिपीठ, जोगपोल मंडी की नाल, उदयपुर में श्री कल्लाजी एवं श्री सगस जी बावजी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रमों में विभिन्न सेवाएं देने वाले भक्तों एवं सेवकों का सम्मान किया गया। मंदिर के सेवक राजेंद्र सेन ने बताया कि श्री कल्लाजी एवं श्री सगस जी बावजी के जन्मोत्सव के अवसर पर पांच दिवसीय आयोजन किए गए। इनमें रक्तदान शिविर, दोपहिया वाहन रैली और विशाल भजन संध्या सहित विभिन्न कार्यक्रम शामिल रहे। श्री कल्लाजी बावजी एवं श्री सगस जी बावजी का जन्मोत्सव महंत मीठालाल चित्तौड़ा एवं गांदीं पति कुंवर सुशील चित्तौड़ा के सानिध्य में आयोजित हुआ। जन्मोत्सव के दौरान मंदिर की व्यवस्थाओं, सजावट, रक्तदान शिविर, भजन संध्या, भोजन प्रसादी, प्रचार-प्रसार, सजावट तथा बावजी की आंगी सहित अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां करीब 150 मंदिर सेवकों ने संभालीं। सभी सेवकों ने आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग देते हुए अपनी सेवाएं प्रदान कीं। सेवकों के सेवा भाव और योगदान के लिए गांदीं पति कुंवर सुशील चित्तौड़ा ने सभी सेवकों को ऊपरना ओढ़ाकर सम्मानित किया। आयोजन से जुड़े सेवकों ने जन्मोत्सव के कार्यक्रमों को सफल बनाने में सहयोग के लिए एक-दूसरे का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का भी आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों ने कहा कि मीडिया के सहयोग से श्री कल्लाजी एवं श्री सगस जी बावजी के जन्मोत्सव से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक पहुंची और धार्मिक आयोजन को व्यापक स्तर पर प्रचार मिला। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation इंडियन रबर इंडस्ट्रीज का 37वाँ स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया निकाय चुनाव की विधिक तैयारियों को लेकर भाजपा विधि प्रकोष्ठ की बैठक, वार्डवार जिम्मेदारियों पर मंथन