उदयपुर। बाघपुरा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पिछले दो माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मामले में पूर्व में एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के साथ चोरी की गई बाइक भी बरामद की जा चुकी है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (खेरवाड़ा) अंजना सुखवाल और झाड़ोल वृत्ताधिकारी विवेक सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी वेलाराम के नेतृत्व में गठित टीम ने आसूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी गोविंद सिंह (20) निवासी खाटी कमदी, थाना बाघपुरा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद उपकारागृह झाड़ोल भेज दिया। जांच में सामने आया कि इसी प्रकरण में पहले नरेश पुत्र समरथ सिंह को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की जा चुकी थी, जबकि गोविंद सिंह घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने लगातार निगरानी, मुखबिर तंत्र और तकनीकी सहायता के जरिए आरोपी की तलाश कर उसे दबोचने में सफलता हासिल की। मामले में आगे की जांच जारी है। टीम प्रभारी व सदस्यः – श्री लोकेश रायकवाल कानि. 2252 साईबर सेल । श्री वेला राम थानाधिकारी, बाघपुरा। श्री प्रवीण कुमार स.उ.नि. । श्री महेन्द्र सिंह कानि. 2761 । श्री शंकर कानि. 1028 । श्री सचिन कानि. 41 । श्री जितेद्र कानि. 1808। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डीएसटी और सविना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर समेत दो आरोपी अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार हिरणमगरी में तलवार लहराने वाले दोनों युवक गिरफ्तार, दो तलवारें जब्त, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का असर