उदयपुर। अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीएसटी और सविना थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक अवैध पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा तथा नगर पूर्व वृत्ताधिकारी जगदीश कुमार (आरपीएस प्रोबेशनर) के सुपरविजन में सविना थानाधिकारी गजवीर सिंह और डीएसटी टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान शहजाद खान उर्फ सराड़ी (53) निवासी पलटन मोहल्ला, सराड़ा, जिला सलूम्बर और उसके साथी किस्मत अली उर्फ सैजा (38) निवासी कृष्णपुरा अलीपुरा, थाना भूपालपुरा, उदयपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से एक अवैध पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस संबंध में सविना थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 एवं 5/25(6), (7) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद हथियार कहां से लाया गया और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। इस कार्रवाई में सविना थाना और डीएसटी की टीम के साथ साइबर सेल के कार्मिकों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों की तस्करी और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। टीम प्रभारी व सदस्यः- श्री गजवीर सिह थानाधिकारी सविना । श्री देवेन्द्र सिंह स.उ.नि. थाना सविना । श्री लालसिंह राव स.उ.नि. थाना सविना । श्री लालसिंह, हैड कानि. 37।। श्री विक्रम सिंह स.उनि. प्रभारी डी.एस.टी. । श्री सुमेर सिंह कानि. डीएसटी। (विशेष भूमिका) श्री लोकेश रायकवाल कानि. साईबर सैल। (विशेष भूमिका) श्री राजेश लाम्बा कानि. 1043 थाना सविना । श्री खरताराम कानि. 1378 थाना सविना । Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पाबंदी की शर्तें तोड़ना पड़ा भारी, सुखेर पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत भिजवाया दो महीने से फरार बाइक चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, पहले ही बरामद हो चुकी थी चोरी की मोटरसाइकिल