24 News Update भीलवाड़ा। भीलवाड़ा पुलिस ने एक ऐसे महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसका तरीका सुनकर पुलिस और डॉक्टर भी हैरान रह गए। मध्यप्रदेश से कार में राजस्थान आकर भीड़भाड़ वाले धार्मिक आयोजनों को निशाना बनाने वाली इस गैंग की महिलाएं चोरी के बाद जेवरात को निगल जाती थीं, ताकि तलाशी में कोई सबूत न मिले।पुलिस ने इस गिरोह की 7 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में शानू (31), व्रतिका (20), बरजी बाई (52), बसंती (60), मैना (28), पायल (20) और सपना (32) शामिल हैं। सभी मध्यप्रदेश के नीमच जिले के अलग-अलग गांवों की रहने वाली हैं। गिरोह के साथ कार चालक को भी हिरासत में लिया गया है। एक्स-रे में खुला राजगिरफ्तारी के बाद जब सभी महिलाओं का मेडिकल और एक्स-रे करवाया गया तो डॉक्टर भी चौंक गए। जांच के दौरान एक महिला के पेट में मंगलसूत्र और सोने के मोती दिखाई दिए। बाद में उसे भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल ले जाकर डॉक्टरों की मदद से जेवरात बाहर निकाले गए। शीतला सप्तमी पर मंदिर में वारदातकोटड़ी थानाधिकारी महावीर मीणा के अनुसार शीतला सप्तमी के दिन कोटड़ी स्थित चारभुजा मंदिर में रंगोत्सव कार्यक्रम था, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। भीड़ का फायदा उठाकर गिरोह की महिलाएं भी मंदिर परिसर में घुस गईं और महिलाओं के गले से सोने के जेवरात चोरी कर लिए।कोटड़ी निवासी राधा अहीर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि कार्यक्रम के दौरान किसी ने उनके गले से सोने का मंगलसूत्र और छह सोने के मोतियों का हार चोरी कर लिया। मंदिर से बाहर आने पर उन्हें चोरी का पता चला। रात की गश्त में पकड़ में आई गैंगरिपोर्ट के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें बाहरी गिरोह की आशंका सामने आई। बुधवार रात गश्त के दौरान पुलिस टीम को एक कार में 7 संदिग्ध महिलाएं घूमती हुई दिखाई दीं। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने चोरी की वारदात कबूल कर ली।भीड़भाड़ वाले आयोजनों को बनाती थी निशानापूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह धार्मिक आयोजनों और भीड़भाड़ वाले स्थानों को निशाना बनाता था। चोरी के बाद जेवरात को या तो निगल लिया जाता था या फिर कपड़ों में छिपा लिया जाता था, ताकि तलाशी में पकड़े न जाएं। पुलिस अब आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह ने राजस्थान के अन्य जिलों में भी ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया है या नहीं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वीआईपी कॉलोनी में अवैध रिफिलिंग पर कार्रवाई, 6 सिलेण्डर जब्त, कंट्रोल रूम के नंबर जारी…. इंदौर में ईवी चार्जिंग से भड़की आग ने लिया विकराल रूप, एक ही परिवार के 8 लोगों की दर्दनाक मौत