24 News udpate उदयपुर, 21 अगस्त। इस बार भी भाई साहब के पधारने और चुनाव की तैयारियों व प्रत्याशियों के ताल ठोकने का संयोग बैठ रहा है। यह संयोग है या प्रयोग ये तो दोनों पक्ष जानें मगर पंजाब के राज्यपाल एवं केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चन्द कटारिया 25 से 30 अगस्त तक उदयपुर प्रवास पर रहेंगे। यह प्रवास कितना और किसके लिए फलदायी होगा, इसकी चर्चाएं शुरू हो गईं हैं। क्योंकि यही वो खास दिन हैं जब निकाय चुनाव के लिए दावेदार पोलिटिकल देवरों में धोक लगते फिर रहे हैं। सबको पता है कि कटारियाजी की बिसात पर ही उदयपुर में 30 साल से भाजपा का बोर्ड राज करता आया है। फिर चाहे हर चुनाव के बाद बाड़ेबंदी की बात हो या फिर भाई साहब की पसंद और नापसंद के व्यक्ति के बीच का संघर्ष। क्या इस बार भी ऐसा ही कुछ होगा, लोगों में चर्चा तेज हो गई हैं. जारी कार्यक्रम के अनुसार कटारिया मंगलवार, 25 अगस्त को प्रातः 11.25 बजे वायुयान से महाराणा प्रताप हवाई अड्डा, डबोक पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार, 27 अगस्त को प्रातः 11 बजे विज्ञान समिति के 68वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। श्री कटारिया शनिवार, 29 अगस्त को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सर्किट हाउस में जनसुनवाई करेंगे। जनसुनवाई में आमजन अपनी समस्याएं एवं परिवेदनाएं प्रस्तुत कर सकेंगे।श्री कटारिया रविवार, 30 अगस्त को रात्रि 8 बजे वायुयान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation परिवीक्षा काल पूरा होने के 10 माह बाद भी राहत नहीं, 50 हजार की जगह मिल रहा 23,700 रुपए मानदेय भूदान भूमि का गलत नामांतरण करने वाला पटवारी बर्खास्त