एक दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और मुखबिर तंत्र से मिली चोरों की पहचान, चांदी के पायजेब-बिछियां, स्मार्ट वॉच और नकदी बरामद; दोनों गिरफ्तार आरोपी पुलिस रिमांड पर उदयपुर। सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले आरोपियों तक बड़गांव पुलिस ने महज 24 घंटे में पहुंचकर वारदात का खुलासा कर दिया। मकान का ताला तोड़कर जेवरात और नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए चांदी के आभूषण, स्मार्ट वॉच और नकदी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों युवकों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है, वहीं बाल अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड के आदेश पर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है। पुलिस के अनुसार बड़गांव थाना क्षेत्र में एक सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात हुई थी। इस संबंध में प्रकरण संख्या 240/2026 धारा 305(ए), 331(3) और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वारदात के खुलासे के लिए थानाधिकारी हितेश कुमार यादव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज से संदिग्धों तक पहुंची पुलिस पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में लगे एक दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज का बारीकी से विश्लेषण करने के साथ तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इन प्रयासों के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी। पूछताछ के बाद पुलिस ने वारदात में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया और एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया। पुलिस का दावा है कि घटना के महज 24 घंटे के भीतर पूरी वारदात का खुलासा कर दिया गया। चांदी के आभूषण, स्मार्ट वॉच और नकदी बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई एक जोड़ी चांदी की पायजेब, चांदी के दो छटके, एक बिछिया, एक स्मार्ट वॉच और नकदी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितेन्द्र (20) और विकास (22) के रूप में हुई है। दोनों डांगियों का गुड़ा, लखावली, थाना सुखेर, उदयपुर के निवासी हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उनसे वारदात के संबंध में पूछताछ कर रही है। वहीं निरुद्ध बाल अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड के आदेशानुसार बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है। हितेश यादव के नेतृत्व में टीम ने की कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा और पुलिस उप अधीक्षक वृत्त नगर पश्चिम राजेश यादव का सुपरविजन रहा। टीम का नेतृत्व बड़गांव थानाधिकारी हितेश कुमार यादव ने किया। कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक रोशन सिंह, सहायक उप निरीक्षक सोहन सिंह, कांस्टेबल रिकेश कुमार (3095), सुरेन्द्र कुमार (1458), सवाई सिंह (783) और कैलाश चन्द (3227) शामिल रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दीपावली की रात लूट के लिए भरत की चाकू मारकर हत्या, छह दिन में खुलासा, चार बाल अपचारी डिटेन, बाइक, चाकू और खून से सनी शर्ट बरामद