24 News Update भीलवाडा. भीलवाडा ज़िले के मांडलगढ़ उपखंड क्षेत्र के धामनिया गाँव में बैरवा युवा जागृति सामाजिक सेवा संस्थान मांडलगढ़ के द्वारा संत शिरोमणि श्री बालीनाथ जी महाराज की जयंती समारोह के अवसर पर बैरवा दिवस और प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ!कार्यक्रम का शुभारंभ संत शिरोमणि श्री बालीनाथ जी महाराज बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर महात्मा ज्योतिबा फूले रविदास जी महाराज के फोटो फ्रेम पर माल्यार्पण कर और पुष्पांजलि अर्पित करते हुए जय घोष के साथ किया!समारोह में मुख्य अतिथि स्पेशल ऑफिसर (सीआईडी) अभय सिंह बैरवा विशिष्ट अतिथि बीएसपी जिलाध्यक्ष रामेश्वर राणा,एडवोकेट कन्हैया लाल रेगर ने शिरकत की! कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य लक्ष्मण बैरवा ने की !कार्यक्रम संयोजक दुर्गा लाल बैरवा ने बताया कि प्रतिवर्ष सम्पूर्ण भारत वर्ष में बैरवा समाज श्री बालीनाथ जी महाराज की जयंती समारोह के साथ साथ बैरवा दिवस मनाया जाता है और प्रतिवर्ष बालीनाथ जी महाराज की जयंती समारोह पर समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाता है ताकि युवाओ मे शिक्षा के प्रति समर्पित और जागरूकता बढ़े और प्रतिस्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की क्षमता में विकास हो सके ! कार्यक्रम में 50 से ज्यादा प्रतिभाओं को मोमेंटो भेंट कर और जय भीम की पट्टिका पहनाकर स्वागत सत्कार किया!कार्यक्रम में वक्तों ने शिक्षा, स्वास्थ्य और अंधविश्वास सहित समाज में व्याप्त कुरीतियों को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया और कहा कि समाज को शिक्षा,स्वास्थ्य और व्यवसाय पर अधिक खर्च करना चाहिए ताकि आर्थिक उन्नति और राजनीतिक शक्ति बनाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित हो सके ! कार्यक्रम का संचालन चांदमल रेगर ने किया!कार्यक्रम में अध्यापक गोपाल लाल बैरवा,देबी लाल बैरवा जयकिशन बैरवा भीम आर्मी ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश खटीक उदय लाल लादू लाल रामदेव बैरवा भगवान बैरवा रामदेव बैरवा दिलीप बैरवा रामकिशन बैरवा राजू लाल बैरवा रणजीत बैरवा रामलाल मेघवंशी पूर्व पंचायत समिति सदस्य जगदीश बैरवा मुकेश बैरवा भगवान बैरवा डालचंद रामप्रसाद बैरवा सहित समाज के सैकड़ो युवा समाजजनों ने कार्यक्रम में शिरकत की ! Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शाहपुरा में मां शाकम्बरी के जन्मदिन के पावन अवसर पर खारोल समाज द्वारा भव्य एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन ग्रामीण पत्रकार समिति राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष विजय पाराशर व ग्रामीण पत्रकार समिति राजस्थान के संरक्षक सुरेंद्र चतुर्वेदी ने पुलिस महानिरीक्षक अजमेर को साेपा ज्ञापन