24 News Update डूंगरपुर। सागवाड़ा रोड पर तीजवड़ के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार स्कूल-कॉलेज के तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।जानकारी के अनुसार, तीजवड़ तिराहे से आगे सरकन साईं की ओर से सवारियां लेकर आ रहा ऑटो अचानक संतुलन खो बैठा और पलट गया। हादसे के समय ऑटो में उसकी क्षमता से कहीं ज्यादा लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि 3 सवारी की अनुमति वाले ऑटो में 8 से अधिक लोग बैठे हुए थे।ऑटो पलटते ही उसमें सवार लोग सड़क पर गिर पड़े और मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत मदद करते हुए घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। हादसे में 10वीं कक्षा की छात्रा अंजलि (पुत्री शंकरलाल डामोर), 4 वर्षीय विध्यांशी और बीए के छात्र धनपाल परमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का इलाज जारी है।घायल छात्रा अंजलि ने बताया कि ऑटो में ड्राइवर के पास 3 सवारियां बैठी थीं, जबकि पीछे 5 लोग बैठे थे, जिनमें वह और उसकी सहेलियां शामिल थीं। अधिक सवारियां होने के कारण ऑटो असंतुलित हो गया और हादसा हो गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सागवाड़ा में स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण, डॉ. वडेरा ने व्यापारियों को दिए निर्देश