24 न्यूज़ अपडेट रेवदर (सिरोही). राजस्थान के सिरोही जिले के रेवदर क्षेत्र में धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास का मामला सामने आया है। विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चार लोगों को हिरासत में लिया, जबकि एक व्यक्ति फरार हो गया। प्रवचन सभा में जुटे थे 120 से अधिक आदिवासी VHP के गौ रक्षा प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रणछोड़ पुरोहित के अनुसार, गुरुवार रात करीब 10 बजे करोटी गांव में अनवर नागौरी के कृषि कुएं पर प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस सभा में आदिवासी समाज के 100-120 लोग मौजूद थे। आरोप है कि इस दौरान उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। सूचना मिलने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया। धार्मिक पुस्तकें और प्रचार सामग्री बरामद एएसआई रमेश दान चारण ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों में गजेंद्र खराड़ी (निचली सिगरी), ललित (करेल, उदयपुर), लंकेश और भारमाराम (झामर, आबूरोड) शामिल हैं। इनके पास से ईसाई धर्म से जुड़ी धार्मिक पुस्तकें और प्रचार सामग्री बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, ये लोग खुद को चमत्कारी उपचारकर्ता बताकर लोगों को आकर्षित कर रहे थे। प्रवचन के दौरान हिंदू संगठनों और आयोजकों के बीच विवाद बढ़ गया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात नियंत्रित किए। रिहाई की मांग को लेकर थाने के बाहर जुटे लोग चार लोगों को हिरासत में लेने के बाद देर रात बड़ी संख्या में आदिवासी महिला-पुरुष रेवदर थाने के बाहर जमा हो गए और उनकी रिहाई की मांग करने लगे। उन्होंने पुलिस से कहा, “अगर इन्हें नहीं छोड़ा गया तो हम खाना कैसे खाएंगे? हमारे लिए ऊपर वाला और वे ही हमारे भगवान हैं। जब वे खाएंगे, तब ही हम भी खाना खाएंगे।” Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अजमेर: डीजे विवाद में वकील की हत्या के बाद भड़का आक्रोश, कोर्ट में हंगामा राजस्थान रोडवेज ने साबित की अपनी उत्कृष्टता, 3 विभिन्न श्रेणियों में मिले पुरस्कार