बांसवाड़ा | 26 जनवरीपरिवार को जोड़ने की मंशा लेकर निकले युवक पर उसी के जीजा ने जानलेवा हमला कर दिया। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए इस सनसनीखेज घटनाक्रम में एक युवक के पेट में चाकू घोंप दिया गया, जिससे उसकी आंतें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। गंभीर हालत में घायल को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया है। घटना माचा गांव के पास दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार घायल युवक अपनी बहन और जीजा के बीच बीते दो महीनों से चल रहे पारिवारिक विवाद को सुलझाने के प्रयास में था। बहन ससुराल से अनबन के चलते पीहर में रह रही थी, जिसे लेकर युवक जीजा से बातचीत कर समझौते की कोशिश कर रहा था। बताया गया कि बाजार में दोनों की मुलाकात हुई, जहां युवक ने जीजा को रोका और आपसी मतभेद खत्म कर घर बसाने की बात कही। इसी दौरान वह जीजा को समझाते हुए अपने साथ गांव की ओर ले जा रहा था। लेकिन माचा गांव के नजदीक पहुंचते ही बातचीत बहस में बदल गई। बहस के दौरान जीजा आपे से बाहर हो गया और अचानक जेब से चाकू निकालकर युवक के पेट पर वार कर दिया। हमला इतना गहरा था कि युवक का पेट फट गया और आंतों को गंभीर नुकसान पहुंचा। घायल खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर कुशलगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। उदयपुर के महात्मा गांधी चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. हितेन व्यास ने बताया कि चाकू का वार बेहद गंभीर है। पेट में लगभग 10 सेंटीमीटर से अधिक गहरा घाव है और आंतों को नुकसान पहुंचा है। सीटी स्कैन के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। फिलहाल घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation REET की राह में हादसा: जख़्मी हालत में भी नहीं टूटा हौसला, लेकिन अधूरा रह गया कविता डामोर का सपना आरा मशीन फैक्ट्री में हादसा, श्रमिक का हाथ गंभीर रूप से घायल