24 News Update उदयपुर। क्या राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं में सिलेक्शन का सिस्टम पूरी तरह से करप्ट हो गया है। मोटी तनख्वाह पाने वाले अफसर इतने मतिभ्रम हो गए हैं कि जीरो नंबर वालों तक को सरकारी नौकरी तक रखने पर तैयार हो गए हैं। यदि ऐसा है तो फिर माइनस में नंबर लाने वालों ने आखिर क्या बिगाड़ा है। मेहनत तो उन्होंने भी की है परीक्षा में बैठ कर ओएमआर शीट पर गोले काले करने की। बदले में उनको भी सरकारी नौकरी दे दी जाए। ये बात हम नहीं कर रहे हैं यह चर्चा हो रही है हाईकोर्ट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती-2024 को लेकर। कोर्ट नाराज हो गया और अहम फैसला सुनाते हुए उन श्रेणियों की मेरिट लिस्ट रद्द कर दी है, जिनमें चयन बेहद कम अथवा शून्य कटऑफ पर किया गया था। अदालत ने दो टूक कह दिया कि किसी भी सरकारी भर्ती में न्यूनतम योग्यता स्तर तय किए बिना नियुक्तियां करना संवैधानिक व्यवस्था के अनुरूप नहीं माना जा सकता। जस्टिस आनंद शर्मा की एकलपीठ ने विनोद कुमार की याचिका पर शुक्रवार को यह आदेश जारी किया। कोर्ट ने अधीनस्थ भर्ती परीक्षा बोर्ड को निर्देश दिए कि संबंधित श्रेणियों के लिए न्यूनतम अंक निर्धारित किए जाएं और उसके बाद नई मेरिट सूची जारी की जाए।अदालत ने टिप्पणी की कि भले ही भर्ती चतुर्थ श्रेणी पदों की हो, लेकिन सरकारी सेवा के लिए एक न्यूनतम मानक होना आवश्यक है। न्यायालय ने कहा कि चयन प्रक्रिया में गुणवत्ता का आधार समाप्त नहीं किया जा सकता।आपको बता दें कि इसमें 21 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता हरेंद्र नील ने दलील दी कि विनोद कुमार ने एक्स सर्विसमैन (ओबीसी) श्रेणी में आवेदन किया था और परीक्षा में उनके अंक माइनस में आए थे। उन्होंने तर्क रखा कि कई श्रेणियों में कटऑफ लगभग शून्य तक पहुंच गई थी, जबकि बड़ी संख्या में पद अब भी रिक्त पड़े हैं।जीरो वाले को चुन लिया तो माइनस वालों को भी नौकरी दोयाचिका में कहा गया कि जब 0.0033 जैसे बेहद कम अंकों पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, तब माइनस अंक प्राप्त करने वालों को पूरी तरह अयोग्य मानना उचित नहीं है। अधिवक्ता ने अदालत में यह भी कहा कि शून्य और माइनस अंक वाले अभ्यर्थियों की क्षमता में व्यावहारिक रूप से कोई बड़ा अंतर नहीं माना जा सकता। बोर्ड ने दिया यह पक्षसुनवाई के दौरान कार्मिक विभाग और कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जोरदार तर्क किया गया व कहा गया कि भर्ती नियमों में न्यूनतम अंक तय करने का कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं है। इसी आधार पर शून्य अंक के आसपास वाले अभ्यर्थियों का चयन किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एमएलएसयू के सीनियर अकाउंट ऑफिसर के घर कार में आए हथियारबंद बदमाशों का धावा। इधर टूटे ताले, उधर पहुंच गए घरवाले…और फिर….112 और थाने पर कॉल के बावजूद दो घंटे बाद पहुंची पुलिस लेकसिटी में सियासी नौतपा शुरू, जन सुनवाई पर गुलाबजी को डॉ.विप्लवी की चिट्ठी— “रकबा तेरी जमीन का मीलों हुआ तो क्या, रकबा तेरे दिल का दो इंच भी नहीं।”