24 News Update उदयपुर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर की ओर से प्रोडक्शन ओरिएंटेड नाट्य कार्यशाला का आयोजन 20 फरवरी से 27 मार्च 2026 तक दर्पण सभागार, शिल्पग्राम उदयपुर में किया जाएगा। इस नाट्य कार्यशाला में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकते है।
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि केन्द्र द्वारा नित नए नवाचार किए जा रहे है इसी क्रम में प्रोडक्शन ओरिएंटेड नाट्य कार्यशाला का आयोजन 20 फरवरी से 27 मार्च 2026 तक दर्पण सभागार, शिल्पग्राम उदयपुर में किया जा रहा है। इस नाट्य कार्यशाला के विशेषज्ञ उत्तर मध्य सांस्कृतिक केन्द्र प्रयागराज एवं राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के पूर्व निदेशक प्रो. सुरेश शर्मा द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रो. सुरेश शर्मा संगीत नाटक अकादमी से भी सम्मानित है। कार्यशाला प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक शिल्पग्राम उदयपुर में आयोजित होगी।
नाट्य कार्यशाला के लिए ऑन लाइन पंजीकरण गूगल फॉर्म लिंक टीआईएनवाईयूआरएल डॉट कॉम/डब्ल्यूजेडसीसी1986 https://tinyurl.com/WZCC1986 से कर सकते है। इसके अलावा बागोर की हवेली स्थित केंद्र कार्यालय पर भी ऑफिस टाइम में जाकर सीधे रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। इस कार्यशाला में तैयार नाटक की प्रस्तुति का मंचन दर्पण सभागार में की जाएगी।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading