24 News Update उदयपुर। शहर की राजनीति से जुड़े एक प्रभावशाली चेहरे पर लगे गंभीर आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है। हिरण मगरी थाना क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर भारतीय जनता पार्टी से जुड़े पूर्व पार्षद राकेश पोरवाल के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया गया है। हालांकि, मामला दर्ज होने के बावजूद पुलिस स्तर पर जांच को बेहद गोपनीय रखा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने अपने राजनीतिक संपर्कों और प्रभाव का हवाला देकर उसे रोजगार दिलाने का भरोसा दिलाया था। इसी भरोसे के चलते वह कई बार आरोपी के संपर्क में आई। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ शारीरिक शोषण किया और किसी से भी शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
कुछ समय तक नौकरी न मिलने और लगातार आश्वासनों के टूटने के बाद पीड़िता ने बुधवार शाम हिरण मगरी थाने पहुंचकर पूरे घटनाक्रम से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने तत्काल महिला के बयान दर्ज कराए और उसका चिकित्सकीय परीक्षण भी करवाया।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने जांच का जिम्मा डीएसपी सूर्यवीर सिंह राठौड़ को सौंपा है। जांच अधिकारी द्वारा साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, हालांकि इस पूरे प्रकरण को लेकर पुलिस अधिकारी सार्वजनिक तौर पर बेहद सीमित जानकारी ही साझा कर रहे हैं। चुनिंदा लोगों को जानकारी के बाद एफआईआर तक पहुंच भी रोक दी गई है।
सूत्रों के अनुसार, राजनीतिक प्रभाव और मामले की प्रकृति के कारण जांच को फिलहाल “टॉप सीक्रेट” रखा गया है। पुलिस यह भी स्पष्ट नहीं कर रही कि आरोपी से पूछताछ हुई है या नहीं। जब इस संबंध में राकेश पोरवाल से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनका मोबाइल फोन बंद पाया गया।
यह मामला सामने आने के बाद शहर के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। एक ओर जहां पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग उठ रही है, वहीं दूसरी ओर सत्ता से जुड़े लोगों की जवाबदेही और जांच की पारदर्शिता को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading