24 News Update उदयपुर। सेंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर की कक्षा 12 (आर्ट्स) की प्रतिभाशाली छात्रा खुशबू शर्मा ने अपनी अद्भुत खेल प्रतिभा के दम पर अंडर-19 SGFI वॉलीबॉल टीम में स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि उदयपुर के खेल जगत के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है।विद्यालय के प्राचार्य विलियम डिसूज़ा ने बताया कि खुशबू ने 4 और 5 नवम्बर को पीएम श्री जयराम गीता देवी बेनीवाल राजकीय विद्यालय, पाँचाला सिद्धा, खीवसर (नागौर) में आयोजित चयन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह सफलता हासिल की। उन्होंने राज्य की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में जगह बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।अब खुशबू 13 से 17 नवम्बर तक नरसिपुर (मध्यप्रदेश) में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की SGFI वॉलीबॉल चैम्पियनशिप में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी।विद्यालय परिवार में इस सफलता से हर्ष की लहर है। खुशबू के कोच सलोनी यादव, शिक्षकों, अभिभावकों और पूरे सेंट एंथोनी परिवार ने उन्हें हार्दिक बधाई दी। प्राचार्य डिसूज़ा ने कहा कि खुशबू की यह सफलता “मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम” है। उन्होंने कहा कि खुशबू आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा हैं और उनकी यह उपलब्धि उदयपुर के लिए गर्व का विषय है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सीएमएचओ की सख्त कार्रवाई से हड़कंप — बड़गांव में तीन मेडिकल स्टोर्स पर छापा, अवैध इलाज का भंडाफोड़ उदयपुर में सोने के भाव में हल्की नरमी, चांदी भी रही दबाव में — तीन दिन में उतार-चढ़ाव का रूख स्थिरता की ओर