24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को हुए भीषण आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को अंजुमन तालीमुल इस्लाम, उदयपुर द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन जिला कलेक्टर के माध्यम से भारत सरकार को प्रेषित किया गया। ज्ञापन में अंजुमन कमेटी और मुस्लिम समाज ने इस वीभत्स हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि अंधाधुंध गोलीबारी की यह कायराना घटना न केवल मानवता के विरुद्ध अपराध है, बल्कि देश की एकता और अखंडता पर भी सीधा आघात है। समिति ने इस आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता प्रकट की।आतंकवाद के विरुद्ध एकजुटता का आह्वानज्ञापन में यह भी स्पष्ट किया गया कि “आतंकवाद का कोई मज़हब नहीं होता” और ऐसी हिंसक विचारधारा रखने वाले तत्वों को समाज से पूरी तरह बहिष्कृत किया जाना चाहिए। मुस्लिम समाज ने राष्ट्रवासियों से आह्वान किया कि वे इस प्रकार की घटनाओं के खिलाफ एकजुट होकर खड़े हों और अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहें। अंजुमन ने अपने संदेश में कहा कि भारत विविधता में एकता का प्रतीक है और ऐसी घटनाएं देश को बांट नहीं सकतीं। सभी धर्मों, समुदायों और विचारधाराओं के लोगों को मिलकर आतंकवाद का डटकर विरोध करना चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं पुनः न हों। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कहां गए कैमरे, कौन डाल रहा है आयड़ में भराव, 75 करोड़ खर्च होने के बाद भी क्यों है ये हाल, विधायक ने दिए सीमांकन व फेंसिंग के निर्देश, मलबा डालने वालों पर होगी कार्रवाई, अस्थायी पुलिया हटाने की तैयारी सांसद डॉ रावत की जनसुनवाई में आई 60 से ज्यादा परिवेदनाएं, कई का हाथों हाथ किया निबटारा, कुछ विभागों को भेज निर्देश दिए