24 News Update उदयपुर। आयड़ की विकासलीला को दिखाने के लिए 75 करोड़ खर्च हो गए मगर अब इसमें लोग कचरा डाल रहे हैं। पहले बताया गया था कि हाई पावर कैमरे लगाए जाएंगे जिससे यहां कोई भी गतिविधि होने पर उसे संज्ञान में लिया जा सकेगा मगर धरातल पर हालत ये हो गई है कि आयड़ में लोग थोक के भाव कचरा डाल रहे हैं और जमकर भराव डालकर इसको इंपिग यार्ड में तब्दील करने जा रहे हैं। इन लोगों में डर नहीं है क्योंकि अब तक किसी पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। प्रशासन सुस्त है व नेताओं के जगाने पर ही जागता है, हरकत में आता है। आयड़ की सुभाषनगर पुलिया पर सहित अन्य जगहों पर इसके साक्षात दर्शन भी किए जा सकते है।शहर विधायक ताराचंद जैन ने शुक्रवार सुबह अलीपुरा क्षेत्र में आयड़ नदी का दौरा कर वहां चल रहे कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नदी में डाले गए मलबे और अवैध भराव को देखकर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई और निगम अधिकारियों को इसे शीघ्र हटाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने नदी की सीमाओं के शीघ्र सीमांकन, बाउंड्री वॉल और फेंसिंग के कार्यों को गति देने के आदेश दिए। विधायक जैन ने निरीक्षण के दौरान देखा कि नदी के पेटे में किसी ने भारी मात्रा में मलबा डाल दिया है। स्थानीय लोगों ने जानकारी दी कि रात के समय ट्रैक्टरों के माध्यम से यह भराव डाला जा रहा है, जिसके लिए अस्थायी रूप से एक पुलिया बनाई गई है। विधायक ने इसे खतरनाक बताते हुए तुरंत इस पुलिया को हटाने और संबंधित वाहनों की पहचान कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निगम के अधीक्षण अभियंता मुकेश पुजारी ने आश्वासन दिया कि गैराज शाखा के माध्यम से भराव हटाया जाएगा और सड़क के बीच लोहे के खंभे लगाए जाएंगे ताकि भारी वाहनों की आवाजाही रोकी जा सके।सीमांकन के बाद होगी फेंसिंग, लगाए जाएंगे पेड़विधायक ने मौके पर मौजूद उपखण्ड अधिकारी सोनिका कुमारी, यूडीए तहसीलदार डॉ. अभिनव शर्मा और गिर्वा तहसीलदार रणजीत सिंह को निर्देश दिए कि आयड़ नदी की सीमाओं का त्वरित रूप से सीमांकन किया जाए। उन्होंने कहा कि बाउंड्री वॉल और फेंसिंग के बीच की खाली जगह में पाथवे बनाया जाए और वहां पेड़ लगाए जाएं, ताकि आमजन नदी किनारे भ्रमण कर सकें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नई पुलियाएं सीधी और इतनी चौड़ी होनी चाहिए कि केवल दोपहिया वाहन ही गुजर सकें।कब्जाधारियों के खिलाफ सख्ती का संकेतमौके पर ठेकेदार ने बताया कि फेंसिंग कार्य में कब्जाधारी बाधा डालते हैं और उनके साथ मारपीट व पथराव की घटनाएं भी हुई हैं। इस पर विधायक ने अधिकारियों से कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस जाब्ता मुहैया कराया जाए और यदि कोई अवरोध उत्पन्न करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूदनिरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के सीसीएएम पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, अभियंता दिनेश पंचोली, नगर निगम अभियंता मुकेश पुजारी, भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद नानालाल वया, प्रताप सिंह, निवर्तमान पार्षद रेखा उंटवाल, महेश भावसार सहित स्थानीय निवासी भी उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एकलिंगनाथ सेवा संगठन की ओर से पहला दहेज मुक्त सर्व समाज सामूहिक विवाह समारोह 17 मई को पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में अंजुमन तालीमुल इस्लाम ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, निर्दोष नागरिकों की हत्या पर जताई गहरी पीड़ा, आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का आह्वान