24 News Update उदयपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 15 अगस्त की रात उदयपुर पहुंचेंगे। वे यहां सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके अगले दिन 16 अगस्त को चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाह 16 अगस्त की सुबह उदयपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए निंबाहेड़ा पहुंचेंगे। यहां जे.के. सर्किल पर पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की विशाल प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम के बाद शाह दोपहर में हेलीकॉप्टर से वापस उदयपुर लौटेंगे। इसके बाद विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। शाह के उदयपुर प्रवास और निंबाहेड़ा कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बड़गांव की कॉलोनी में नजर आया लेपर्ड, CCTV में कैद हुई तस्वीर, कुत्तों के झुंड ने दौड़ाया नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने कसी कमर, हर वार्ड में संगठन मजबूत करने पर जोर