24 News Update उदयपुर। बड़गांव क्षेत्र की एक रिहायशी कॉलोनी में लेपर्ड की दस्तक ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में लेपर्ड के घूमने की तस्वीरें सामने आने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। अब कॉलोनीवासी खासकर रात और सुबह के समय घर से बाहर निकलने में सावधानी बरत रहे हैं।जानकारी के अनुसार लेपर्ड बालकेश्वर महादेव मंदिर की तरफ से होते हुए गायत्री नगर कॉलोनी में पहुंचा। 8 अगस्त की सुबह रिकॉर्ड हुए सीसीटीवी फुटेज में लेपर्ड रिहायशी इलाके में बेखौफ घूमता नजर आ रहा है। इसी दौरान कॉलोनी के कुछ श्वानों की नजर उस पर पड़ गई और उन्होंने लेपर्ड का पीछा करना शुरू कर दिया।कुत्तों के पीछे पड़ते ही लेपर्ड वहां से दौड़कर आगे निकल गया। हालांकि इसके बाद भी रात के समय कॉलोनी में कुत्तों के लगातार भौंकने और शोर से लोगों को लेपर्ड की मौजूदगी की आशंका बनी रही। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद अब लोगों की चिंता और बढ़ गई है।बताया गया कि करीब दो दिन पहले भी इलाके में लेपर्ड के आने की जानकारी सामने आई थी। उस समय लोगों को सिर्फ इसकी सूचना मिली थी, लेकिन अब सीसीटीवी कैमरे में लेपर्ड की मौजूदगी रिकॉर्ड होने से लोगों में डर बढ़ गया है। रिहायशी इलाके में लेपर्ड की आवाजाही को देखते हुए कॉलोनीवासियों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और लेपर्ड की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में सुबह और देर रात लेपर्ड की आवाजाही की आशंका को देखते हुए विशेष सतर्कता जरूरी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर में पहली बार सजेगा जैन आइकन अवार्ड, 60 से अधिक जिनधर्म प्रभावकों का होगा सम्मान 15 अगस्त की रात उदयपुर आएंगे अमित शाह, 16 को निंबाहेड़ा में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण