24 News Update उदयपुर। फतहसागर पाल पर शुक्रवार सुबह एक विशाल कीकर का पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर वॉकिंग रोड पर आ गिरा। पेड़ गिरने की तेज आवाज से आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन जिस जगह पेड़ गिरा, वह शहर के सबसे व्यस्त वॉकिंग जोन में शामिल है। घटना करीब 11 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पेड़ अचानक धराशायी हुआ और सड़क का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया। गनीमत रही कि उस वक्त सुबह-शाम की तरह बड़ी संख्या में लोग वॉकिंग ट्रैक पर मौजूद नहीं थे। यही वजह रही कि एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। सुबह-शाम यही जगह रहती है सबसे ज्यादा व्यस्तफतहसागर पाल सिर्फ पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि शहरवासियों के लिए रोजाना मॉर्निंग और इवनिंग वॉक का प्रमुख स्थान है। यहां बड़ी संख्या में लोग पैदल घूमने, दौड़ने और व्यायाम करने पहुंचते हैं। ऐसे में सवाल सिर्फ एक पेड़ के गिरने का नहीं, बल्कि पाल पर मौजूद पुराने और विशाल पेड़ों की सुरक्षा का भी है। अगर यही पेड़ सुबह या शाम के पीक वॉकिंग समय में गिरता तो तस्वीर बेहद गंभीर हो सकती थी। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार विभाग फतहसागर पाल पर मौजूद ऐसे अन्य पुराने और कमजोर पेड़ों का सर्वे कराएगा या नही? हरियाली आमवस्या पर भी पाल पर चट्टान गिरने से हादसा हो चुका है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आम सूचना छपवाने के बाद निगम अफसर बोले—राजाओं-महाराजाओं के जमाने के दस्तावेज लाओ तब देंगे पट्टा, लोग बोले—ये क्या मजाक है??? 17 अगस्त को देशभर में सड़कों पर उतरेंगे मजदूर, BMS की चेतावनी—लंबित मांगों पर केंद्र से आर-पार की तैयारी