24 News update उदयपुर, 14 अगस्त। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार रात दो दिवसीय प्रवास पर उदयपुर पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा सहित सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह 15 अगस्त की रात 9 बजे महाराणा प्रताप एयरपोर्ट, डबोक पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से उदयपुर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।अगले दिन 16 अगस्त की सुबह निम्बाहेड़ा के लिए रवाना होंगे। यहां जे.के. सर्किल पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की विशाल प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर में हेलीकॉप्टर से उदयपुर लौटेंगे और इसके बाद विशेष विमान से जयपुर के लिए रवाना होंगे। उदयपुर में नो फ्लाई जोनअमित शाह के उदयपुर दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत शहर के प्रमुख क्षेत्रों में नो फ्लाई जोन घोषित किया है। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट गौरव अग्रवाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत इसके आदेश जारी किए हैं।आदेश के अनुसार डबोक एयरपोर्ट, सर्किट हाउस उदयपुर तथा सुखाड़िया सर्कल स्थित उदय किरण अधिकारी विश्राम गृह के आसपास का क्षेत्र नो फ्लाई जोन रहेगा। 15 अगस्त शाम 5 बजे से 16 अगस्त दोपहर 2 बजे तक इन क्षेत्रों में ड्रोन, यूएवी, हॉट एयर बैलून सहित किसी भी प्रकार के उड़ने वाले उपकरणों के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने आदेश की अवहेलना करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात तथा वीआईपी मूवमेंट को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation स्वतंत्रता दिवस पर BSNL का ग्राहकों को बड़ा तोहफा, ₹1 से लेकर 412 दिन की वैधता तक कई ऑफर, ब्रॉडबैंड में 5000GB डेटा जिला पावरलिफ्टिंग संघ की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित, 2027 में राष्ट्रीय प्रतियोगिता का प्रस्ताव