24 News update उदयपुर। जिला पावरलिफ्टिंग संघ उदयपुर की वार्षिक साधारण सभा शुक्रवार को कजरी होटल के सभागार में हुई। राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ, जिला क्रीड़ा परिषद और उदयपुर जिला ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षकों तथा चुनाव अधिकारी की मौजूदगी में वर्ष 2026 से 2030 तक के लिए संघ की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।नई कार्यकारिणी में दिनेश श्रीमाली को अध्यक्ष, विनोद साहू को सचिव, डॉ. देवेन्द्र साहू को कोषाध्यक्ष और चंद्रेश सोनी को चेयरमैन चुना गया। वहीं विजय सुवासिया और माला सुखवाल उपाध्यक्ष, भूपेंद्र व्यास और प्राची सोनी संयुक्त सचिव तथा रामनारायण कोठारी, धापू लोहार, जयेश कामोया, तरुण मंगल और पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।चुनाव अधिकारी गोपाल साहू ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और चुनाव प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस दौरान पर्यवेक्षकों और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का मेवाड़ी पगड़ी व उपरणा पहनाकर स्वागत किया गया। 2027 में राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारीनवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली ने कहा कि उदयपुर में नियमित जिला एवं राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिताओं के आयोजन से खिलाड़ियों को लगातार मंच मिल रहा है। इसी का परिणाम है कि उदयपुर के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया है।सचिव विनोद साहू ने वर्ष 2027 में उदयपुर में राष्ट्रीय सीनियर पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित कराने का प्रस्ताव रखा। सदस्यों ने प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के माध्यम से पावरलिफ्टिंग इंडिया को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया। तकनीकी और अनुशासन समितियां गठितअध्यक्ष दिनेश श्रीमाली ने सदस्यों की सहमति से विभिन्न समितियों का गठन भी किया। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गौरव साहू को तकनीकी समिति का चेयरमैन एवं आयोजन सचिव मनोनीत किया गया। वहीं संजीव तिवारी को अनुशासन समिति का चेयरमैन और सुखलाल साहू को संयोजक बनाया गया। कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित चेयरमैन चंद्रेश सोनी ने सभी सदस्यों और अतिथियों का आभार जताया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अमित शाह कल रात उदयपुर पहुंचेंगे, 16 अगस्त को निम्बाहेड़ा में अटल प्रतिमा का करेंगे अनावरण डॉ. अलका मुन्दडा इंडियन ऑयल के बोर्ड में नॉन-ऑफिशियल डायरेक्टर नियुक्त