उदयपुर। कलाल समाज मेवाड़ द्वारा जनप्रतिनिधियों सम्मान समारोह, विशिष्ट प्रतिभा सम्मान समारोह एवं राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती रविवार 15 नवंबर को मनाई जाएगी। नरेश पूर्बिया ने बताया कि कलाल समाज मेवाड़ की बैठक परमानंद गार्डन ,100 फीट रोड शोभागपुरा में रखी गई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रविवार 15 नवंबर को परमानंद गार्डन में सायं 4 बजे नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान, राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय स्तरीय विशिष्ट प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कलाल समाज के आराध्य देव राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। हाल ही में नवनिर्वाचित वार्ड पंच ,सरपंच ,जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, पार्षद, सभापतियो का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैलाश चौधरी ने की एवं संचालन सूर्य प्रकाश सुहालका ने किया। सुर्य प्रकाश सुहालका ने बताया कि कलाल समाज के राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तरीय विशिष्ट प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। जिसमें खेल, सांस्कृतिक, शिक्षा जगत, उद्योग जगत एवं प्रोफेशनल एजुकेशन की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।भेरूलाल कलाल व राणा जायसवाल में बताया कि राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती की पूर्व संध्या पर रविवार को भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती मनाई जाएगी। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं महा आरती का आयोजन किया जाएगा। बैठक में कैलाश चौधरी किशन टांक, किरण टांक, मनोहर चौधरी ,सूर्य प्रकाश सुहालका, नरेश पूर्बिया, भेरूलाल कलाल, राणा जायसवाल, महेन्द्र पूर्बिया,मदन चौधरी,बाल कृष्ण सुहालका, अशोक मेवाड़ा व दीपमाला मेवाड़ा सहित कई गणमान्य उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दो दिन से लापता 50 वर्षीय महिला का कुएं में मिला शव, नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला दीपोत्सव के उल्लास में रोशन हुआ 24 न्यूज अपडेट कार्यालय, लक्ष्मी पूजन के साथ खुशहाली की कामना