24 News Update उदयपुर, 1 जुलाई 2026। सूरजपोल दरवाजे से खांजीपीर मार्ग स्थित कब्रिस्तान की भूमि पर कथित अवैध व्यावसायिक निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद उदयपुर महानगर ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। परिषद पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और नगर निगम आयुक्त उदयपुर को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि कब्रिस्तान की भूमि पर टीन शेड और शटर लगाकर रातों-रात व्यावसायिक दुकानों का निर्माण किया गया है। परिषद का कहना है कि इससे पहले भी इस भूमि के व्यावसायिक उपयोग की शिकायतें सामने आती रही हैं।ज्ञापन में कहा गया कि कब्रिस्तान की भूमि केवल दफनाने के उद्देश्य के लिए निर्धारित है, इसलिए इसका व्यावसायिक उपयोग नियमों के विपरीत है। परिषद ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कथित अवैध निर्माण हटाने, भूमि को मूल स्वरूप में बहाल करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की।विश्व हिंदू परिषद ने कहा कि यदि समय रहते प्रशासन की ओर से उचित कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन समाज के सहयोग से जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन देने के दौरान विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री सुंदर कटारिया, विभाग सह मंत्री अशोक प्रजापत, बजरंग दल विभाग संयोजक ललित लोहार, विश्व हिंदू परिषद उदयपुर महानगर अध्यक्ष सुशील मूंदड़ा, महानगर मंत्री आकाश सोनी, बजरंग दल संयोजक अजय सालवी, धर्मयात्रा प्रमुख सुशील जांगिड, पंकज गुज्जर, रोहित चौबीसा, प्रकाश अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation निविदा नर्सेज ने निकाला कैंडल मार्च, दिवंगत नर्सिंग ऑफिसर दीपक खारवाल की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग विज्ञान महाविद्यालय के नवनियुक्त अधिष्ठाता प्रो. एम.के. जैन का कर्मचारी संगठन ने किया सम्मान