24 News update उदयपुर। राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद् की ओर से जनजातीय बालिकाओं के सुरक्षित आवास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के उद्देश्य से हिरण मगरी सेक्टर-11 में बनने वाले ‘श्रीमती अरुणा भाटिया जनजाति कन्या छात्रावास’ के नवीन भवन का गुरुवार को विधिवत भूमिपूजन किया गया। छात्रावास के निर्माण के लिए फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी माता स्वर्गीय श्रीमती अरुणा भाटिया की स्मृति में एक करोड़ रुपए का सहयोग दिया है।

भूमिपूजन समारोह प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. थावरचंद डामोर, प्रांतीय महामंत्री वीरेन्द्र प्रकाश पंचोली, प्रांतीय संगठन मंत्री जगदीश कुलमी, प्रांतीय निर्माण कार्य प्रभारी जगदीश प्रसाद जोशी, संरक्षक गोपाललाल कुमावत तथा कोषाध्यक्ष रमेशचंद्र मुंद्डा के सानिध्य में संपन्न हुआ।

प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. थावरचंद डामोर ने कहा कि राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद् जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, संस्कार और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य से जनजातीय बालिकाओं को सुरक्षित एवं प्रेरणादायी शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए इस छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी माता स्वर्गीय श्रीमती अरुणा भाटिया की स्मृति में छात्रावास निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए का सहयोग दिया है। इसी कारण छात्रावास का नाम ‘श्रीमती अरुणा भाटिया जनजाति कन्या छात्रावास’ रखा गया है। डॉ. डामोर ने बताया कि इससे पहले भी अक्षय कुमार ने अपने पिता स्वर्गीय हरिओम भाटिया के नाम पर खेरवाड़ा में एक छात्रावास के निर्माण में सहयोग प्रदान किया था।
प्रांतीय संगठन मंत्री जगदीश कुलमी ने कहा कि छात्रावास का उद्देश्य जनजातीय बालिकाओं को सुरक्षित आवास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कारयुक्त वातावरण और व्यक्तित्व विकास के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यह छात्रावास भविष्य में जनजातीय छात्राओं के शैक्षणिक, सांस्कृतिक और नेतृत्व विकास का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।
दोपहर 12:26 बजे आयोजित भूमिपूजन समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता, दानदाता, परिषद् के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। उपस्थित अतिथियों ने इसे जनजातीय समाज में बालिका शिक्षा और शैक्षणिक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading