उदयपुर। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत आयोजित पर्यवेक्षक एवं प्रगणक प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के खिलाफ नगर निगम प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। प्रशिक्षण में अनुपस्थित 136 कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि 6 कार्मिकों के विरुद्ध राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। वहीं ड्यूटी से लगातार अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

नगर निगम आयुक्त एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी अभिषेक खन्ना ने स्पष्ट कहा कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा जनगणना 2027 की प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है तथा राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” का कार्य 16 मई से 14 जून 2026 तक संचालित किया जाना है।

इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए विभिन्न विभागों के कार्मिकों को पूर्व में आदेश जारी कर प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया था, लेकिन इसके बावजूद कई कार्मिक प्रशिक्षण के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण में अनुपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा ऐसे कार्मिकों को व्यक्तिगत रूप से कारण बताओ नोटिस जारी कर नगर जनगणना अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अधिकांश कर्मचारियों ने अब तक कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया और न ही उपस्थित हुए।

प्रशासन ने इसे जनगणना कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही और अरुचि माना है। जारी नोटिस में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 11(1) के तहत दोषी कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है, जिसमें तीन वर्ष तक के कारावास और एक हजार रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।

नगर निगम प्रशासन ने संबंधित विभागाध्यक्षों को भी पत्र भेजकर ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त अभिषेक खन्ना ने कहा कि जनगणना केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है और इसमें नियुक्त प्रत्येक कार्मिक की जिम्मेदारी तय है। राष्ट्रीय कार्य में लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading