24 News update उदयपुर। पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी के परिवार के सदस्य जितेंद्र पुरोहित पिछले छह माह से गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और वर्तमान में कोमा की स्थिति में हैं। लंबे समय से चल रहे इलाज के कारण परिवार की आर्थिक और मानसिक स्थिति प्रभावित हो गई है।परिवार की स्थिति को देखते हुए मेवाड़ पालीवाल ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष भंवरलाल हीरावत, महिला अध्यक्ष तरुणा पुरोहित, मंजु पालीवाल एवं पूर्व समाज 44 श्रेणी अध्यक्ष लक्ष्मीकांत जोशी ने परिवारजनों से मुलाकात कर पूरी जानकारी ली।महिला अध्यक्ष तरुणा पुरोहित ने बताया कि जितेंद्र पुरोहित का उदयपुर और अहमदाबाद में इलाज कराया गया, लेकिन स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया। वर्तमान में परिवार ने घर पर ही आईसीयू जैसी व्यवस्था कर उनकी सेवा और उपचार जारी रखा हुआ है।उन्होंने बताया कि लगातार इलाज और देखभाल के कारण परिवार आर्थिक और मानसिक परेशानी से गुजर रहा है। ऐसे समय में समाज ने परिवार का सहयोग करने का निर्णय लिया है। इसके लिए समाज की ओर से एक सहयोग अभियान चलाया जाएगा, जिससे परिवार को आर्थिक सहायता मिल सके।समाज पदाधिकारियों ने समाजजनों से भी आगे आकर जरूरतमंद परिवार की मदद करने की अपील की है।चेतना पुरोहित (लक्ष्मी पालीवाल) आज अपने पति श्री जितेन्द्र पुरोहित पुत्र स्व. श्री सोहन लाल पुरोहित , निवासी अजंता होटल की गली, उदयपुर , के जीवन को बचाने और उनके परिवार को संभालने के लिए आप सभी से सहयोग की विनम्र अपील कर रही है।इनका परिवार एक संयुक्त परिवार है और चेतना के पति ही पूरे परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य ….परन्तु पिछले 6 महीनों में उनकी गंभीर बीमारी ने इनके पूरे परिवार को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से पूरी तरह तोड़ दिया है। चिकित्सा इतिहास (Medical History)25 दिसंबर 2025 की रात उन्हें अचानक गंभीर हार्ट अटैक आया।उन्हें तुरंत नज़दीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें स्थिर तो किया, लेकिन अत्यधिक Creatinine होने के कारण Angiography नहीं हो सकी।इसके बाद 3 जनवरी 2026 को उन्हें अमेरिकन हॉस्पिटल, उदयपुर ले जाया गया, जहाँ डॉ. S.K. कौशिक द्वारा Angiography में गंभीर Blockage पाए गए।हृदय बहुत कमजोर होने के कारण पहला Stent 3 जनवरी को और दूसरा Stent 10 जनवरी को लगाया गया।लेकिन 10 जनवरी की रात उन्हें अचानक VT Storm आया और उन्हें बचाने के लिए 20–22 DC Shocks देने पड़े।बाद में Tachycardia की गंभीर समस्या सामने आई, जिसके लिए उन्हें CIMS Marengo Hospital, Ahmedabad ले जाया गया, जहाँ डॉ. अजय मधुकर नाइक की सलाह पर 20 जनवरी 2026 को Dual Chamber ICD Implant किया गया।एक महीने घर पर आराम करने के बाद 19 फरवरी 2026 को फिर से Heart के Upper Chamber में AF (Atrial Fibrillation) की समस्या हुई।AF Ablation के लिए पुनः Ahmedabad ले जाया गया, लेकिन 21 फरवरी को ICU में प्रक्रिया शुरू होने से केवल 10 मिनट पहले उनका BP अचानक गिर गया और उन्हें Cardiac Collapse हुआ।लगभग 30 मिनट बाद उन्हें revive किया जा सका, लेकिन लंबे समय तक ऑक्सीजन की कमी के कारण उन्हें Brain Hypoxia हो गया।इसके बाद 3 मार्च से 13 अप्रैल 2026 तक उन्हें Pacific Hospital, Udaipur में डॉ. अतुलाभ वाजपेयी की निगरानी में रखा गया।वर्तमान में वे घर पर हैं, लेकिन उनकी स्थिति अभी भी बेहद गंभीर और पूरी तरह dependent है। आर्थिक स्थितिइन 6 महीनों में इलाज पर लगभग 40–45 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं।अब परिवार की सारी जमा पूंजी समाप्त हो चुकी है।हर महीने लगभग 1 लाख रुपये ICU जैसी Home Care Facility, Nursing Support और दवाइयों के लिए आवश्यक हैं। इन्होंने अपनी पूरी ताकत से लड़ाई लड़ी है, सब कुछ लगा दिया है।अब केवल इंसानियत और आपके सहयोग की उम्मीद बची है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रिश्ता ठुकराने पर युवक ने AI से बनाई फर्जी शादी की तस्वीरें, युवती की गोद भराई के कार्ड छपवाकर कॉलोनी में बंटवाए, उदयपुर के युवक पर भोपाल की युवती ने लगाए परेशान करने के आरोप राज्यपाल पहुँचे उदयपुर, सर्किट हाउस में संभागीय आयुक्त ने की अगवानी