24 News Upadte चित्तौड़गढ़। शहर के मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे एक गहरे गड्ढे में युवक का शव मिला। मृतक की पहचान करजाली निवासी 24 वर्षीय हिम्मत सिंह पुत्र रतन सिंह के रूप में हुई। युवक शुक्रवार रात से लापता था और परिजन पूरी रात उसकी तलाश करते रहे।जानकारी के अनुसार हिम्मत सिंह शहर में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के होटल में कार्य करता था। शुक्रवार रात ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह बाइक लेकर निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। मोबाइल पर संपर्क नहीं होने के बाद परिवार के लोग और होटल कर्मचारी उसकी तलाश में जुट गए।काफी खोजबीन के बावजूद जब युवक का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने सदर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। शनिवार सुबह परिवार के लोग एक बार फिर उसकी तलाश में निकले। इसी दौरान बोजुंदा और मेडिकल कॉलेज के बीच सड़क किनारे बिजली के खंभे के पास झाड़ियों में उसकी बाइक दिखाई दी।बाइक मिलने के बाद परिजनों ने आसपास तलाश शुरू की। कुछ दूरी पर करीब 10 से 12 फीट गहरे गड्ढे में युवक का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई।सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर जिला चिकित्सालय पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई, जिसके बाद युवक गड्ढे में जा गिरा। हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गंगरार की ग्लास फैक्ट्री में चिमनी गिरी, जिला प्रशासन ने मौके पर पहुंच संभाली स्थिति, जिला कलक्टर और एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा मानकों की समीक्षा के निर्देश