24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख). प्रदेशभर में बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में जबरदस्त उत्साह और सरगर्मियों का माहौल रहा। इसी क्रम में अभिभाषक संघ निंबाहेड़ा के वर्ष 2026 के कार्यकारिणी चुनाव का मतदान एवं मतगणना आज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद सोमाणी ने बताया कि निंबाहेड़ा में कुल 177 मतदाताओं में से 170 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता रणजीत सिंह राणावत एवं ज्ञानचन्द धाकड़ के बीच सीधा मुकाबला हुआ, जिसमें रणजीत सिंह राणावत 73 मतों से विजयी घोषित किए गए। उपाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार सोलंकी, शम्भूलाल तेली और सोनिया के बीच त्रिकोणी मुकाबला हुआ, जिसमें राजेश कुमार सोलंकी 27 मतों से विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद हेतु कुशलराज डूंगरवाल एवं मुकेश कुमार खटीक के बीच हुए संघर्ष में कुशलराज डूंगरवाल 61 मतों से विजयी घोषित किए गए। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि सचिव पद पर शुभम छाजेड़, सहसचिव पद पर चन्द्रपाल सिंह शतावत, तथा पुस्तकालय प्रभारी पद पर ईश्वरलाल धाकड़ पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा चुके थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation संस्कार शिविर का पोस्टर विमोचन और जन संपर्क प्रारंभ बी.सी.पाण्डेय को भा. म. स. से सम्बद्ध “राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद ” की राजस्थान प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य मनोनीत किया गया