उदयपुर। महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे राज्य स्तरीय ‘महिला सुरक्षा संकल्प अभियान’ के तहत रविवार को उदयपुर में भव्य ‘नारी शक्ति रैली’ का आयोजन किया गया। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने उदयपुर प्रवास के दौरान आरसीए परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में 700 से 800 महिलाओं, छात्राओं और सुरक्षा सखियों ने भाग लेकर महिला सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। रैली आरसीए परिसर से शुरू होकर सूरजपोल, बापू बाजार और देहली गेट जैसे शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई टाउन हॉल पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। पूरे मार्ग में महिलाओं ने “सशक्त नारी-सुरक्षित समाज” और महिला अधिकारों से जुड़े संदेशों के साथ जनजागरूकता का वातावरण बनाया। विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने रैली का स्वागत किया। जिलेभर में चला महिला सुरक्षा संकल्प अभियान डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में उदयपुर पुलिस ने पूरे जिले में महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। पुलिस टीमों ने महिलाओं, छात्राओं और श्रमिक महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। स्कूलों और महाविद्यालयों में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन संवाद कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम, गुड टच-बैड टच, कार्यस्थल पर महिलाओं के संरक्षण संबंधी पॉश (POSH) अधिनियम तथा महिला सुरक्षा से जुड़े अन्य कानूनों की जानकारी दी गई। 300 दुपहिया वाहनों पर निकली महिला शक्ति रैली का सबसे बड़ा आकर्षण 300 दुपहिया वाहन रहे। इनमें 150 पुलिस विभाग के तथा 150 निजी दोपहिया वाहन शामिल थे। सभी महिला प्रतिभागियों ने हेलमेट पहनकर यातायात सुरक्षा का संदेश भी दिया। रैली में लगभग 700 से 800 महिलाओं, बी.एड. कॉलेजों की छात्राओं, बालिकाओं तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों की महिलाओं ने भाग लिया। उदयपुर पुलिस की लगभग 240 महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी पूरी वर्दी और अनुशासन के साथ रैली का हिस्सा बनीं। फूलों से सजे ऑटो बने जागरूकता का माध्यम रैली में शामिल ऑटो रिक्शाओं को फूलों और रंग-बिरंगी सजावट से आकर्षक रूप दिया गया। इन वाहनों पर राजकॉप सिटीजन ऐप, महिला हेल्पलाइन 1090, गरिमा हेल्पलाइन, साइबर अपराध से बचाव, बाल सुरक्षा, बाल श्रम निषेध और महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं से संबंधित संदेश प्रदर्शित किए गए। पुलिस अधिकारियों ने आमजन को डिजिटल सुरक्षा और त्वरित सहायता सेवाओं की जानकारी भी दी। पिंक ऑटो में बैठीं वरिष्ठ महिला आईपीएस अधिकारी रैली के दौरान पुलिस मुख्यालय से आई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वंदना राणा (आईपीएस, सीआईडी, एसएसबी), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शालिनी सक्सेना तथा चेतना भाटी (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीआईडी जोन, उदयपुर) विशेष रूप से सजे हुए पिंक ऑटो में सवार होकर रैली में शामिल हुईं। उन्होंने महिला सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का संदेश देते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कालिका टीम, लेडी पेट्रोल और सुरक्षा सखियों ने दिखाई ताकत रैली में उदयपुर पुलिस की कालिका टीम, अल्फा टीम की महिला कमांडो, लेडी पेट्रोल टीम तथा मार्कोस एकेडमी ने आत्मरक्षा के व्यावहारिक प्रदर्शन किए। इसके अलावा लैक्रोस खेल की अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी, स्काउट-गाइड, मीरा गर्ल्स कॉलेज, एनसीसी कैडेट्स, विभिन्न बी.एड. कॉलेजों की छात्राएं तथा शहर की लगभग 200 सुरक्षा सखियां भी बड़ी संख्या में शामिल हुईं। झांकियों ने खींचा लोगों का ध्यान रैली में महिला सशक्तिकरण, बाल सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर आधारित आकर्षक झांकियां भी निकाली गईं। सेंट ग्रेगोरियस स्कूल ने गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा और महिला अपराध विषय पर जागरूकता झांकी प्रस्तुत की। राजकीय विद्यालय नैला ने महिला सशक्तिकरण पर आधारित झांकी प्रदर्शित की। महिला एवं बाल विकास विभाग ने ‘चक्की पीसिंग-पीसिंग’ विषय पर सामाजिक संदेश देने वाली झांकी प्रस्तुत की। सीपीएस एवं रॉकवुड स्कूल ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ विषय पर विशेष झांकी निकाली। विंगोरियस विद्यालय तथा रॉकवाइंस विद्यालय ने भी महिला सशक्तिकरण से जुड़ी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा पुलिस की लॉन्चर जीप, पुलिस बैंड तथा अश्वारोही दल (घोड़े एवं ऊंट) भी रैली का हिस्सा रहे, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने। जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों की रही मौजूदगी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ उदयपुर के सांसद, जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के विधायक, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों में मुख्य सचिव, उदयपुर रेंज के आईजी, जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन, वंदना राणा (आईपीएस), शालिनी सक्सेना, उमेश ओझा (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर), अंजना सुखवाल (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक), मनजीत सिंह (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला अनुसंधान प्रकोष्ठ), चेतना भाटी (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीआईडी जोन) सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और सभी संबंधित थानाधिकारी रैली के सफल संचालन और सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन चेतना भाटी ने किया। महिलाओं से डिजिटल सुरक्षा अपनाने की अपील टाउन हॉल में आयोजित समापन कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और छात्राओं को राजकॉप सिटीजन ऐप का उपयोग करने, महिला हेल्पलाइन 1090, गरिमा हेल्पलाइन तथा साइबर सुरक्षा संबंधी नियमों की जानकारी रखते हुए किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता लेने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं बल्कि समाज की सामूहिक भागीदारी से ही इसे और मजबूत बनाया जा सकता है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation धर्मपुत्र ही निकला कातिल: वल्लभनगर के सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, कर्ज और संपत्ति की लालच में मां-बेटी की बेरहमी से हत्या गुरु से बड़ा कोई सच्चा मित्र नहीं, उनके बताए मार्ग पर चलकर ही मोक्ष की प्राप्ति संभव : मेवाड़ उप प्रवर्तक गुरुदेव कोमल मुनि