24 News update शाहपुरा. शाहपुरा क्षेत्र के फुलिया कलां उपखंड में तस्वारियाँ गांव एवं डोहरिया गांव को जोड़ने वाली नव निर्मित पुलिया आमजन के लिए राहत बनने के बजाय परेशानी का कारण बनती नजर आ रही है। पुलिया निर्माण कार्य तो पूर्ण कर दिया गया, किन्तु प्रशासनिक लापरवाही के चलते आज भी सड़क पर भारी मात्रा में कीचड़ और जलभराव बना हुआ है, जिससे राहगीरों एवं ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों के अनुसार पुलिया निर्माण के दौरान सड़क के दोनों ओर पानी निकासी हेतु नालों का निर्माण नहीं किया गया। परिणामस्वरूप बरसाती एवं जमा पानी सड़क पर फैल रहा है और पूरी सड़क दलदल में तब्दील हो चुकी है। स्थिति ऐसी है कि दोपहिया वाहन चालक फिसलकर हादसों का शिकार हो रहे हैं, वहीं पैदल निकलना भी जोखिम भरा बन गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन को इस समस्या से अवगत करवाया गया, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी समस्या को गंभीरता से लेने के बजाय अनदेखा कर रहे हैं। ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।ग्रामवासियों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि जल्द ही सड़क पर जलनिकासी एवं नाला निर्माण कर समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो शाहपुरा एडीएम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ग्रामीणों ने साफ कहा कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आमजन की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से राहत कार्य शुरू करवाए जाएं, ताकि लोगों को इस गंभीर समस्या से निजात मिल सके। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भटेड़ा की पूनम ने NMMS परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे, 180 में से 121 अंक लाकर सामान्य वर्ग की मेरिट से हुआ चयन छह माह से उखड़ी पड़ी सड़क बनी मुसीबत, डामरीकरण में देरी पर ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी- ढिकोला–खायड़ा मार्ग की बदहाल स्थिति से राहगीर परेशान, आए दिन हो रहे हादसे