24 News Update उदयपुर। सुखेर थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर तेज आवाज में गाने बजाकर शोर-शराबा करने का मामला सामने आया है। घटना 5 मई को शाम करीब 5:30 बजे राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बेदला के पास की है।पुलिस के अनुसार एक टेम्पो चालक वाहन में अत्यधिक तेज आवाज में गाने बजा रहा था, जिससे आसपास के क्षेत्र में कोलाहल की स्थिति बन गई। यह कृत्य राजस्थान कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत प्रतिबंधित है।आरोपी की पहचान प्रहलाद खटीक (30) निवासी गली नंबर 2, बेदला के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ राजस्थान कोलाहल अधिनियम की धारा 4/6 के तहत मामला दर्ज किया है।कार्रवाई में हेड कांस्टेबल विनोद कुमार और सहायक उपनिरीक्षक हरीशचंद्र शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों, विशेषकर स्कूलों के आसपास शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पैसिफिक कॉलेज के पास प्रतिबंधित क्षेत्र में तंबाकू सामग्री बेचने पर कार्रवाई स्कूल के पास तंबाकू सामग्री बेचने पर कार्रवाई, एक युवक के खिलाफ केस दर्ज