24 News Update भीलवाड़ा। जिला कलेक्ट्रेट के बाहर गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने खुद पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगाने का प्रयास किया। युवक के हाथ में केरोसिन की केन और लाइटर था। मौके पर मौजूद डीएसबी के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसके हाथ से लाइटर और केन छीन ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। गांधीनगर निवासी किशन भाट आज दोपहर अपनी शिकायत लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचा था। वह एसपी से मिलकर अपनी समस्या बताना चाहता था। इसी दौरान उसने कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर खुद पर केरोसिन डाल लिया और आग लगाने की कोशिश करने लगा।युवक की हरकत देखकर वहां मौजूद डीएसबी और पुलिस के जवान तुरंत सक्रिय हुए। जवानों ने उसे पकड़ लिया और उसके हाथ से केरोसिन की केन छीन ली। डीएसबी जवान अरविंद ने मौका पाकर उसके हाथ से लाइटर भी छीन लिया। इसके बाद किशन को भीलवाड़ा एसपी सागर राणा के समक्ष पेश किया गया। 8 लाख रुपए देकर प्लॉट खरीदने का दावापूछताछ के दौरान किशन ने बताया कि करीब दो साल पहले उसने गांधीनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले रामलाल को 8 लाख रुपए दिए थे। उसका दावा है कि यह रकम घर के पास एक प्लॉट खरीदने के लिए दी गई थी।किशन के अनुसार, अब रामलाल न तो उसे प्लॉट दे रहा है और न ही रकम वापस कर रहा है। युवक ने आरोप लगाया कि मामले में पुलिस से शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाने का प्रयास किया। पुलिस बोली- दस्तावेज और गवाह पेश नहीं कर रहा गांधीनगर थाना प्रभारी पुष्पा कसोटिया ने बताया कि किशन भाट ने जमीन से जुड़े मामले में रिपोर्ट दी हुई है। मामले की जांच के लिए उसे प्रॉपर्टी से संबंधित दस्तावेज और गवाह प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था। थाना पुलिस ने उसे कई बार बुलाया, लेकिन वह हर बार टालमटोल करता रहा। थाना प्रभारी के अनुसार, युवक को बयान देने के लिए भी बुलाया गया था, लेकिन वह बयान देने नहीं आया। पुलिस ने रुपए के लेनदेन और संपत्ति से संबंधित दस्तावेज मांगे, जिन्हें युवक प्रस्तुत नहीं कर रहा था। उन्होंने बताया कि गुरुवार को युवक ने पुलिस पर दबाव बनाने के उद्देश्य से खुद पर केरोसिन डालकर आग लगाने का प्रयास किया। यह तरीका पूरी तरह गलत है। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है और उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और जमीन विवाद से जुड़े दस्तावेजों व शिकायत की जांच की जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 70वीं जिला स्तरीय बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर लराठी में आयोजित हुई बैठक जोजरी प्रदूषण केस: 6 और व्यापारी गिरफ्तार, अब तक 17 पकड़े