24 News Update जोधपुर। जोधपुर में टूरिस्ट वीजा पर भारत घूमने आई एक यूक्रेनी महिला कैतरीना (58) की अचानक मौत हो गई। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद मंगलवार को उनका शव यूक्रेनी दूतावास द्वारा नियुक्त इंडियन फ्यूनरल सर्विस एजेंसी को सौंप दिया गया है। महिला का अंतिम संस्कार बुधवार सुबह 11 बजे सिवांची गेट स्थित स्वर्गाश्रम में हिंदू रीति-रिवाज से किया जाएगा। क्या हुआ था?चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र में रहने वाले गौरव मिश्रा के यहां कैतरीना रुकी हुई थीं। वे इससे पहले भी दो बार भारत आ चुकी थीं और इस बार 30 दिन के टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थीं। शनिवार 6 दिसंबर की सुबह 8:30 बजे वे उठीं और घर की एक बच्ची को ‘गुड मॉर्निंग’ बोलकर फिर सो गईं। सुबह 10:30 बजे तक न उठने पर गौरव ने देखा कि वे अचेत थीं। उन्हें तुरंत 108 एम्बुलेंस से महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना अधिकारी ईश्वरचंद्र पारीक के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में हार्ट अटैक मौत का कारण बताया गया है, पर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। बेटे को दी सूचना, दूतावास सक्रियमहिला के निधन की जानकारी गौरव मिश्रा ने सोशल मीडिया कॉल के जरिए कैतरीना के बेटे ओलंग को दी।इसके बाद पुलिस ने मामले की सूचना यूक्रेनी दूतावास को भेजी। दूतावास ने शव लेने के लिए इंडियन फ्यूनरल सर्विस एजेंसी को अधिकृत किया। अपनी प्रक्रिया के तहत एजेंसी ने शव रिसीव करने के लिए मुस्लिम प्रतिनिधि छोटू खान मेहर (निवासी कापरड़ा) को नियुक्त किया, जिन्होंने शव प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। हिंदू रीति से होगा अंतिम संस्कारकैतरीना ईसाई धर्म से थीं, परंतु उनकी पूर्व इच्छा और स्थानीय आयोजकों की सहमति के अनुसार उनका अंतिम संस्कार हिंदू परंपरा से किया जाएगा।हिंदू सेवा मंडल की ओर से यह अंतिम संस्कार आयोजित किया जाएगा। स्थानीय लोगों में शोक की लहरकैतरीना के अचानक निधन से उन्हें जानने वालों और स्थानीय लोगों में दुःख है। गौरव मिश्रा ने कहा—वे कई वर्षों से भारत आती रहीं और भारतीय संस्कृति से गहरा लगाव रखती थीं। उनकी अचानक मौत हम सभी के लिए दुखद है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजसमंद के जंगल में घायल लेपर्ड का रेस्क्यू, फंदा लगाकर पकड़ने की साजिश की जांच शुरू अभीभाषक संस्था शाहपुरा के चुनाव सम्पन्न — आशीष पालीवाल 11 मतों से अध्यक्ष निर्वाचित