24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के आसपुर मार्ग लोहारिया तालाब के सामने स्थित कान्हडदास दास धाम बड़ा रामद्वारा में चातुर्मास में शाहपुरा धाम के रामस्नेही संत तिलकराम ने सत्संग में बताया कि सच्चा संत कठिनाई सहन करता है संकट में भी भक्ति नहीं छोड़ता,प्रतिदिन सत्संग- भजन करने का काम नियमित करेगा ही ।संत ने कहा परमात्मा की भक्ति से धन नहीं घटता जैसे बादल से कभी आकाश नहीं फटता । कोई अपना स्वभाव नहीं छोड़ता कोयले को दूध में धोने पर सफेद नहीं हो पाता पापी पुण्य नहीं करता । मनुष्य का स्वभाव स्वार्थी होता है वह बैल की आंखों पर पट्टी लगाकर कोहलू से तेल निकालता रहता है बैल यह समझता है कि वह काफी आगे बढ़ गया मगर जब पट्टी खुलती है तो वह वही नजर आता है । बीज के अंकुरण के बाद पता चलेगा कि यह किसका बिज है ऐसी ही भक्ति है । संत ने कहा कि आज हरतालिका तीज है । आज के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती है । अविवाहित लड़कियां भी मनचाहा वर पाने के लिए यह व्रत और पूजा करती है । यह व्रत भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित है । यह सबसे कठिन व्रतों में से एक माना गया है । इस व्रत और पूजा को पूरे विधि विधान के साथ सच्चे मन से किया जाए तो भगवान शिव और मां पार्वती की विशेष कृपा रहती है । संत ने कहा की संसार के सभी प्राणी दुःख और क्लेश से घिरे हैं । मानव सबसे अधिक पीडित है मनुष्य से श्रेष्ठ कोई नहीं । फिर भी आज मानव की स्थिति विपरीत है । संत ने कहा की आत्मा अजर- अमर और शाश्वत है, जो शरीर के कष्ट होने के बाद भी विद्यमान रहती है । हमें राग दॄेष से मुक्त होकर प्रभु की बताएं मार्ग पर चलकर हम अपने जीवन का कल्याण कर सकते हैं । प्रभु पर पूरा विश्वास रखें और श्रद्धा के साथ प्रभु का स्मरण करें । मन, वचन और काया से कर्मों का बंधन भी होता है और कर्म भी इन्हीं से टूटते हैं । कर्मों को तोडऩे का अवसर मनुष्य जन्म से ही मिलता है । कभी भी दूसरों को गलत नजर से नहीं देखना चाहिए । प्रवक्ता बलदेव सोमपुरा ने बताया संत प्रसाद श्रीमती मंजुला सोमपुरा परिवार का रहा सत्संग में नाथू परमार ,विष्णु भावसार , सुरेंद्र शर्मा, बंसीलाल दर्जी,शकुंतला भावसार , मोगी परमार, भानु ,कौशल्या सेवक ,विमला ठाकुर, मणी रोत सहित रामस्नेही भक्त उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पुत्र कपूत हो सकता है परन्तु माता कुमाता नहीं हो सकती- संत रामनिवास शास्त्री ऑपरेशन शिकंजा के तहत 14 साल से फरार ईनामी अभियुक्त डिटेन