24 News Udpate निंबाहेड़ा (कविता पारख)। बिनोता ग्राम पंचायत के भागल द्वितीय गांव में स्थित राजकीय विद्यालय भवन में संचालित आंगनवाड़ी केंद्र की छत का प्लास्टर अचानक गिर जाने से एक तीन वर्षीय बच्ची गुड़िया भील हल्की चोटिल हो गई।घटना मंगलवार को सुबह लगभग 11 बजे हुई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मैना भील बच्चों के साथ केंद्र में बैठी थीं, तभी छत का प्लास्टर गिर पड़ा। केंद्र में कुल 13 बच्चे उपस्थित थे, जिनमें केवल एक बालिका को मामूली चोट आई, बाकी सभी सुरक्षित रहे।घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक श्री चंद कृपलानी तुरंत घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र और विद्यालय भवन का निरीक्षण कर विकास अधिकारी को भवन की तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए। मरम्मत पूर्ण होने तक संबंधित कक्ष को बंद रखने के भी आदेश दिए गए।चोटिल बालिका को तुरंत बिनोता सीएचसी पहुँचाया गया, जहाँ चिकित्सा प्रभारी डॉ. दिनेश कुमार मेघवाल और डॉ. ओमप्रकाश धाकड़ ने उसका प्राथमिक उपचार किया। बाद में बालिका को निंबाहेड़ा अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान विभागीय अधिकारी विजय कुमार और मधु मैडम भी मौजूद रहे। उपचार उपरांत बालिका को छुट्टी दे दी गई और विभागीय कर्मचारी उसे सुरक्षित रूप से घर तक छोड़कर आए।विधायक कृपलानी चोटिल बालिका के घर भी पहुंचे और उसकी कुशलक्षेम जानी। उनके साथ पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोक जाट और भाजपा महामंत्री देवकरण समदानी भी मौजूद थे।सूचना मिलने पर निंबाहेड़ा एसडीएम विकास पंचोली ने चिकित्सकों को बालिका का त्वरित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। घटना स्थल पर ग्राम पंचायत प्रशासक ईश्वरलाल मीणा, पटवारी मनोज चौधरी और पुखराज चपलोत भी पहुंचे। फिलहाल बालिका पूर्णतः स्वस्थ है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बिनोता ग्राम पंचायत के भागल द्वितीय आंगनवाडी की छत का प्लास्टर गिरने से तीन वर्षीय बालिका चोटिल पुठोली ग्राम पंचायत ने नियमों के विपरीत जारी किया पहाड़ी का पट्टा, अवैध खनन की भेंट चढ़ी सुंदर पहाड़ी सरपंच, सचिव की मिलीभगत का खेल