उदयपुर। कानोड़ थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। पुलिस ने आरोपी के घर से एक अवैध पिस्टल, दो मैगजीन, दो जिंदा कारतूस और दो खाली खोल बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने भाई पर हुए जानलेवा हमले का बदला लेने के लिए जेल में बंद व्यक्ति की रिहाई का इंतजार कर रहा था और बाहर आते ही उसकी हत्या करने की योजना बना चुका था। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल और वल्लभनगर वृत्ताधिकारी रामकुमार भादु के सुपरविजन में थानाधिकारी हुकम सिंह के नेतृत्व में कानोड़ थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। घर से मिला हथियारों का जखीरा पुलिस ने कानोड़ निवासी संजय पुत्र दिनेश के घर पर दबिश देकर एक अवैध पिस्टल, दो मैगजीन, दो जिंदा कारतूस और दो कारतूस के खाली खोल बरामद किए। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्रकरण संख्या 60/26 में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। भाई पर हमले का बदला लेने के लिए खरीदी थी पिस्टल पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि कुछ समय पहले भीण्डर में उसके बड़े भाई नितेश पर अमर नामक व्यक्ति ने जानलेवा हमला किया था। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए उसने कोटा निवासी दीपक से अवैध पिस्टल, मैगजीन और कारतूस खरीदे थे। पुलिस के अनुसार अमर फिलहाल जेल में बंद है और आरोपी उसकी रिहाई का इंतजार कर रहा था ताकि बाहर निकलते ही उसकी हत्या की वारदात को अंजाम दे सके। हालांकि कानोड़ पुलिस की सतर्कता और समय पर की गई कार्रवाई से यह खूनी साजिश सफल होने से पहले ही ध्वस्त हो गई। इन पुलिसकर्मियों ने निभाई अहम भूमिका इस कार्रवाई में थानाधिकारी हुकम सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक भोपाल सिंह, हेड कांस्टेबल हनुमाना राम, कांस्टेबल ओमप्रकाश, चेतनप्रकाश, दशरथ, श्रवण, सुनील, खेमाराम, देवी सिंह, महिला कांस्टेबल मीरा और महिला कांस्टेबल भगवत कंवर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशेष रूप से हनुमाना राम, ओमप्रकाश, दशरथ, सुनील, खेमाराम और देवी सिंह के योगदान को पुलिस ने सराहा है। पुलिस अब आरोपी से अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के संबंध में भी गहन पूछताछ कर रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 77 कार्टन शराब-बीयर और 2 कारें जब्त, 13 लाख का माल पकड़ा; एक तस्कर गिरफ्तार एक साल से फरार आरोपी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में: रात में घर में घुसकर मारपीट मामले में झाड़ोल पुलिस की कार्रवाई