24 News Update उदयपुर। उदयपुर शहर के भूपालपुरा क्षेत्र में रविवार रात एक शॉर्ट सर्किट ने खड़ी कार को राख कर दिया। आयड़ नदी के पास पुलिस चौकी के समीप खड़ी कार पर अचानक ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन का तार टूटकर गिरा, जिससे कार में आग लग गई।अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरीघटना के समय कार घर के बाहर खड़ी थी और पास ही मुख्य सड़क होने के कारण इलाके में लोगों की आवाजाही अधिक थी। आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोग भयभीत होकर बाहर निकल आए।दमकल ने किया आग पर काबू, लेकिन कार पूरी जल गईस्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। फायर स्टेशन की टीम रात लगभग 1 बजे मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।शॉर्ट सर्किट से गिरा तारमुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी ने बताया कि कार पर गिरा तार शॉर्ट सर्किट के कारण टूटा था। कार भूपालपुरा निवासी कमल साहित्य की थी। फायर टीम में फायरमैन कैलाश यादव, सुरेश मीणा, कैलाश मेघवाल और वाहन चालक यूसुफ मोहम्मद शामिल थे। टीम रात करीब 2 बजे फायर स्टेशन वापस लौटी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बेडवास विद्यालय के 15 खिलाड़ी राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित विश्व हृदय दिवस से पूर्व RSMM झामरकोटड़ा में कार्यशाला, डॉ. सी.पी. पुरोहित ने बताया – संतुलित आहार, योग और मेडिटेशन से ही स्वस्थ रह सकता है हृदय