24 News Update उदयपुर। देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज सूरजपोल स्थित जिला कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री एवं “भारत-रत्न” स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती को श्रद्धापूर्वक मनाते हुए एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की गई। गोष्ठी में देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के शिल्पकार और संचार क्रांति के वास्तविक जनक थे। उन्होंने एक ऐसे भारत का सपना देखा था जहां प्रत्येक नागरिक को गरिमा एवं सम्मान मिले और लोकतांत्रिक संस्थाएं मजबूत हों। देश के विकास, प्रगति और तकनीकी उन्नति में उनका योगदान अविस्मरणीय है, जिसे कोई भी नकार नहीं सकता।राजस्थान इंटक प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री जगदीश राज श्रीमाली ने राजीव गांधी को ‘मिस्टर क्लीन’ बताते हुए कहा कि उनकी युवा सोच और पारदर्शी नेतृत्व के कारण भारत विश्व के अग्रणी विकसित देशों की पंक्ति में खड़ा हो पाया। उन्होंने युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य से मतदान की उम्र 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर एक ऐतिहासिक निर्णय लिया, जिससे भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ा। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी के प्रधानमंत्रित्व काल में शुरू हुई पंचायत राज व्यवस्था ने ग्रामीण भारत को निर्णय प्रक्रिया का हिस्सा बनाया और गांवों को आत्मनिर्भर बनने की राह दिखाई। उनके प्रयासों से देश में कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति प्रारंभ हुई, जिसने आज डिजिटल इंडिया की आधारशिला रखी। सूचना-प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं तकनीकी, ग्रामीण विद्युतीकरण, बैंकिंग सुधार और नवोदय विद्यालय जैसी योजनाओं को वास्तविक स्वरूप राजीव जी के कार्यकाल में ही मिला।उन्होंने सामाजिक सद्भाव, बहुलतावाद और आधुनिक सोच को भारत के विकास की बुनियाद माना तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के लिए नई संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त किया। गोष्ठी के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के आदर्शों और विज़न को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रवक्ता डॉ. संजीव राजपुरोहित ने किया तथा अंत में सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में कचरू लाल चौधरी, जगदीश राज श्रीमाली, राम लाल गायरी, मोड़ सिंह सिसोदिया, नवल सिंह चुण्डावत, मधु सालवी, लक्ष्मी नारायण मेघवाल, भूपेंद्र चौहान, डॉ. संजीव राजपुरोहित, शंकर लाल मेघवाल, मोती लाल सुथार, टीटू सुथार, मदन सिंह बाबरवाल, दिनेश पानेरी, दिव्यानी कटारा, निमत मेनारिया, कमलेश पटेल, सलीम खान, महेंद्र डामोर, दिनेश औदिच्य, किशन सिंह चुंडावत, लक्ष्मी लाल सोनी, लक्ष्मी लाल लोहार, लोकेश मीणा, हिदांशु जैन, प्रकाश चांवरिया सहित अनेक पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation किशनपोल नवयुवक मंडल का 36वाँ श्री गणेश महोत्सव 27 अगस्त से, 54 फीट ऊंचे पंडाल निर्माण का शुभारंभ वीरेन्द्र सिंह सोलंकी राष्ट्रीय हिंदु शक्ति संगठन के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त, नाथद्वारा नगरपालिका सीमा क्षेत्र में मांस-मदिरा प्रतिबंध को बताई सर्वोच्च प्राथमिकता