24 News updateउदयपुर। राष्ट्रीय हिंदु शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल (पूर्व सांसद, राज्यसभा), राष्ट्रीय संयोजक श्री संजय अरोड़ा तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री प्रवीण जैन की संस्तुति पर भाजपा उदयपुर देहात के पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह सोलंकी को राष्ट्रीय हिंदु शक्ति संगठन का राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने कहा कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता राजस्थान के सभी 50 जिलों एवं 314 तहसीलों तक संगठन का व्यापक विस्तार एवं प्रचार-प्रसार कर हिंदुत्व के विचार को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि राजस्थानभर में शिविरों के माध्यम से सनातन धर्मावलंबियों में हिंदुत्व के प्रति गौरव एवं जागरूकता का भाव जगाया जायेगा तथा राजस्थान के सभी हिंदू मंदिरों की संपत्तियों को भू-माफियाओं से पूर्णतः मुक्त कराया जायेगा। सोलंकी ने विशेष रूप से कहा कि पवित्र नगरी नाथद्वारा नगरपालिका सीमा क्षेत्र में मांस और मदिरा पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करवाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। यह प्रतिबंध धार्मिक भावना, सांस्कृतिक गरिमा और आध्यात्मिक वातावरण की रक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में राष्ट्रीय हिंदु शक्ति संगठन देश के 20 राज्यों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है और हिंदू समाज को संगठित करने तथा हिंदू हितों की रक्षा के लिए विविध गतिविधियाँ संचालित कर रहा है।उल्लेखनीय है कि वीरेन्द्र सिंह सोलंकी पूर्व में भाजपा उदयपुर देहात के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष, भाजपा चुनाव व सांख्यिकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री, सलुंबर, वल्लभनगर एवं गोगुंदा विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा संगठन प्रभारी, मुख्य प्रवक्ता भाजपा उदयपुर देहात, राजपूत महासभा के प्रदेश महामंत्री, राजपूत महासभा संस्थान उदयपुर संभाग के संभागीय अध्यक्ष, शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के केन्द्रीय अध्यक्ष, शहीद मेजर मुस्तफा बोहरा ट्रस्ट के सह-सचिव, और राष्ट्रीय हिंदु शक्ति संगठन के प्रदेश सह संयोजक सहित अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान करते हुए कहा कि “हिंदुत्व की रक्षा और गौरव पुनःस्थापना हेतु यह हमारा साझा संकल्प है और इसे हम सभी मिलकर अवश्य प्राप्त करेगे।” Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित, आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में योगदान को किया याद भाजपा कार्यकर्ता में अपार क्षमता : चौहान