24 News Update udaipur. भारत वर्षीय दिगंबर जैन आगम मार्गी विद्वत समिति एवं श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र कारीटोरन के तत्वाधान में सात दिवसीय प्रतिष्ठा शिरोमणि ग्रंथ कार्यशाला का आयोजन उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले मे स्थित कारीटोरन के शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर मे गुरुवार से प्रारंभ हुआ जो 9 सितम्बर तक चलेगाआगममार्गी विद्धत संघ के प्रचार प्रसार सचिव वजैन समाज के प्रतिष्ठाचार्य विनोद पगारिया ने बताया कि जैन समाज के इतिहास में उत्तर भारत मे 900 वर्ष के इतिहास मे यह पहला आयोजन हो रहा है जहा भारत भर के 100 से अधिक विद्वान भाग ले रहे है इसके मुख्य संचालक ज्योतिषाचार्य पंडित महेश कुमार डीमापुर है जिन्हे देश भर में 100 से अधिक पंचकल्याणक कराने का अनुभव है। यह कार्यक्रम उत्तर एवं दक्षिण भारत सहित देश भर के विद्वान प्रतिष्ठाचार्यों के सानिध्य में हो रहा है । इस दौरान अतिशय क्षेत्र के प्रांगण में विशालकाय शिलालेख स्थापित होगा, जो सदियों कार्यशाला की गाथा को संरक्षित रखेगा। यहां 20 हस्तलिखित ताड पत्रीय एवं 21 प्रकाशित पूर्वाचार्यों एवं विद्वानों के ग्रंथों का शोध परक अध्ययन होगा। दिगंबर जैन आगम मार्गी विद्वत समिति की भावना है कि जो अप्रकाशित प्रतिष्ठा ग्रंथ है उनका विधिवत प्रकाशन हो। जैन धर्म की अमूल्य धरोहर को युगों के लिए संरक्षित करनेके लिए यह किया जा रहा है। इस दौरान 18 अप्रकाशित पूर्व आचार्यों एवं विद्वानों के द्वारा रचित हस्तलिखित ताड पत्रीय ग्रंथ जो कि लगभग पांचवीं शताब्दी से लेकर 13वीं शताब्दी की ग्रंथों के माध्यम से परिमार्जित की जा रही है। इस कार्यशाला में अध्यक्ष के रूप में बाल ब्रह्मचारी धर्मचंद शास्त्री दिल्ली, कुलपति महेंद्र कुमार व्याकरणाचार्य प्राचार्य मुरैना, संयोजक प्रज्ञा पथ गामी बाल ब्रह्मचारी अरुण भैया सुधांश, मुख्य सूत्रधार के रूप में मंच मार्तड बाल ब्रह्मचारी आशीष भैया पुण्यांश, प्रतिष्ठाचार्य अखिलेश शास्त्री सुप्रज्ञ रमगढ़ा, सिंघई आयुष मोती वाल जबलपुर मौजूद रहेंगेवागड क्षेत्र से प्रतिष्ठाचार्य विनोद पगारिया ” विरल ” सागवाड़ा . विधानाचार्य निलेश डेन्डू डूगरपुर तथा प्रतिष्ठाचार्य कमलेश सिंघवी सलूम्बर भाग ले रहे है Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रेंटल ऑफिस से थार लेकर फरार हुआ गिरोह पकड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार, जीपीएस तोड़कर फेंका, टोल नाका तोड़ हुए थे फरार एआई कार्यशाला में कैट विमेन विंग की महिलाओं ने सीखी व्यवसाय प्रचार की आधुनिक तकनीकें